न्यू इयर सेलिब्रेशन के दौरान स्विट्जरलैंड के रिजॉर्ट में ब्लास्ट:कई लोगों के मारे जाने की खबर, कई घायल; अब तक हादसे की वजह साफ नहीं

स्विट्जरलैंड के मशहूर लग्जरी अल्पाइन स्की रिसॉर्ट शहर क्रांस मोंटाना में गुरुवार तड़के न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान विस्फोट हुआ। इस धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई अन्य घायल हैं। स्विस पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, यह विस्फोट लोकल समय के मुताबिक रात 1:30 बजे हुआ। धमाका कॉन्स्टेलेशन बार में हुआ, जहां न्यू ईयर ईव का जश्न चल रहा था। विस्फोट के समय बार में लोग मौजूद थे, जिससे जानमाल का नुकसान ज्यादा हुआ। पुलिस और इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल विस्फोट के वजहों की जांच की जा रही है। विस्फोट वाली जगह को सील कर दिया गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। एहतियात के तौर पर विस्फोट वाली जगह और उसके आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। क्रांस मोंटाना एक बेहद लोकप्रिय और महंगा स्की रिसॉर्ट है, जहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट छुट्टियां मनाने आते हैं। नए साल के आसपास यहां भीड़ ज्यादा रहती है पुलिस का कहना है कि विस्फोट दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई और वजह है, इसकी गहन जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीमें मौके से सबूत जुटा रही हैं और बार में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

More From Author

कॉमर्शियल सिलेंडर आज से ₹111 महंगा:कारों के दाम भी बढ़े, CNG और PNG ₹2 सस्ती हुई, जनवरी में होने वाले 6 बदलाव

सोना-चांदी के भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट:चांदी की कीमत ₹2,520 कम होकर ₹2,27,900 पर आई; सोना ₹1.33 लाख हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *