न्यू-ईयर सेलिब्रेशन…होटल-पब्स में DJ पर डांस कर रहे युवा:नशे में मिले तो पेरेंट्स को जाएगा फोन, रायपुर में 26 जगहों पर पुलिस बल तैनात

नए साल 2026 के स्वागत के लिए रायपुर समेत पूरा छत्तीसगढ़ तैयार है। रायपुर में अलग-अलग जगहों पर नए साल का जश्न शुरू हो चुका है। होटल्स और पब में खास तैयारियां की गई हैं। युवा DJ की धुन पर डांस कर रहे हैं। नए साल के स्वागत को लेकर शहर की वीआईपी रोड स्थित क्लबों और पबों में सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिल रही है। प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए यहां विशेष तैयारियां की गई हैं, जिसमें सुरक्षा, समय-सीमा और नियमों का ध्यान रखा जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि नए साल का जश्न सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से मनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं, ताकि लोगों को बिना किसी परेशानी के उत्सव का आनंद मिल सके। सेलिब्रेशन में किसी तरह का विवाद ना हो और अवैध गतिविधियां ना हो, इसलिए रायपुर पुलिस ने तैनात है। नियम तोड़ते और नशे में मिले तो पेरेंट्स को फोन जाएगा। कस्टमर ने गलती की तो इवेंट्स संचालकों पर एक्शन होगा। रायपुर पुलिस की गाइडलाइन के मुताबिक अगर बिना लाइसेंस वाली शराब बेची जाती है, ड्रग्स बांटे जाते हैं तो मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस साल आबकारी विभाग ने 12 लोगों को लाइसेंस दिए हैं। 26 जगहों पर करीब 500 की संख्या में पुलिस बल तैनात है। पहले देखिए ये तस्वीरें- नए साल के जश्न से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

More From Author

महिला का दावा- अकासा फ्लाइट में बैठकर इंफेक्शन हुआ:सूजे पैरों की तस्वीर शेयर की; घुटने के नीचे पूरे हिस्से में रैशेज पड़े

भारत सहित दुनियाभर में 2026 का आगाज:जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बीच जश्न; चीन-जापान और सिंगापुर में आतिशबाजी, ऑस्ट्रेलिया में नदी किनारे लाखों लोग जुटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *