महिला क्रिकेट- भारत-श्रीलंका 5वां टी-20:श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, कमलिनी डेब्यू कर रही हैं

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। दोनों टीमों ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में दो-दो बदलाव किए हैं। भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना और रेणुका ठाकुर को आराम दिया गया है, जबकि तमिलनाडु की जी कमलिनी डेब्यू कर रही हैं। उन्हें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने डेब्यू कैप दी। स्नेह राणा की वापसी हुई है। श्रीलंकाई टीम में रणवीरा और मदारा की वापसी हुई है। इस मैच में भारतीय टीम के पास सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका है। टीम इंडिया ने पिछले मैच को 30 रनों से जीता था। टीम 4-0 से आगे है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: शेफाली वर्मा, जी कमलिनी, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी। श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, कविषा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, कुशीनी नुथयांगना, रश्मिका सेवांदी, मलकी मदारा, इनोका रनवीरा, निमाषा मीपागे।

More From Author

सऊदी अरब का यमन के मुकल्ला पोर्ट पर हवाई हमला:कहा- UAE से हथियारों की खेप आ रही थी; यमन ने 90 दिन की इमरजेंसी लगाई

रेलवन एप से जनरल टिकट लेने पर 3% डिस्काउंट:14 जनवरी से शुरू होगी नई स्कीम; R-वॉलेट यूजर्स को 3% की एक्ट्रा छूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *