शाह बोले-राहुल थकिए मत, आपको तमिलनाडु-बंगाल में भी हारना है:राहुल गांधी डेवलपमेंट की पॉलिटिक्स नहीं समझते, इसलिए बार-बार चुनाव हारते हैं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावों में बार-बार हार डेवलपमेंट की पॉलिटिक्स न समझ पाने का नतीजा है। उन्होंने कहा- ‘राहुल आप अभी से थकिए मत, आगे भी हारना है। आप पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी चुनाव हारेंगे। 2029 में पीएम मोदी के नेतृत्व में BJP एक बार फिर सत्ता में लौटेगी।’ अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में शाह ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति देश की सोच से मेल नहीं खाती। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विकास और सुशासन जैसे मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय कानूनी और टेक्निकल मुद्दों में उलझे रहते हैं। शाह ने कहा कि BJP ने भरोसे और जनता की जरूरतों को समझकर शासन किया, इसलिए उसे बार-बार चुनावों में जनादेश मिला। वहीं कांग्रेस लगातार इसलिए हार रही है, क्योंकि वह उन मुद्दों से दूर है जिनका जनता समर्थन करती है। उन्होंने कहा- हमारी सफलता का कारण यह है कि लोग हमारे सिद्धांतों से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस ने उन सभी नीतिगत फैसलों का विरोध किया, जिन्हें जनता का समर्थन मिला। कांग्रेस ने राम मंदिर, सर्जिकल स्ट्राइक, आर्टिकल 370, यूनिफॉर्म सिविल कोड, तीन तलाक और अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने के फैसलों का विरोध किया। शाह की स्पीच की 3 बड़ी बातें… अहमदाबाद में आधुनिक तकनीक से बनी ड्रेनेज लाइन का उद्घाटन रविवार को अहमदाबाद के पश्चिमी इलाके में अमित शाह ने 27 किलोमीटर लंबी नई ड्रेनेज लाइन का उद्घाटन किया। यह लाइन बिना सड़क खोदे, आधुनिक तकनीक से बनाई गई है। शाह ने इसे इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि वणझर इलाके में 1973 के बाद जिन लोगों ने सब कुछ खो दिया था, वे यहां आकर बसे थे। करीब 50 साल से कई परिवार यहां रह रहे थे, लेकिन उनके प्लॉट की कानूनी प्रक्रिया अटकी हुई थी। उन्होंने बताया कि अब इस समस्या को हल कर दिया गया है। सभी फाइलें पूरी कर ली गई हैं और आज से लोगों को उनके प्लॉट कानूनी रूप से मिल गए हैं। इससे हजारों परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। अमित शाह ने कहा कि इस ड्रेनेज प्रोजेक्ट से 9 वार्डों के करीब 15 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। 4500 सोसायटियों में गटर की पुरानी समस्या खत्म हो गई है। करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से यह काम पूरा किया गया, जिससे लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होंगी। ————————————— ये खबर भी पढ़ें… राहुल का शाह को डिबेट का चैलेंज, गृहमंत्री बोले- मैं तय करूंगा, मुझे क्या बोलना है; राहुल ने कहा- ये डरा, घबराया हुआ जवाब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा था कि चुनाव सुधार पर चर्चा से बीजेपी के लोग भागते नहीं है। इस पर सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी सीट से खड़े हुए और शाह से कहा- मैं SIR पर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर डिबेट के लिए आपको चैलेंज करता हूं। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

अफ्रीकी देश घाना में युवक ने खुद को पैगंबर बताया:पहले कहा- धरती डूब जाएगी, अब बोला- मेरी प्रार्थना के बाद ईश्वर हमें और वक्त दिया

RSS की तारीफ पर दिग्विजय सिंह को राहुल का तंज:बोले- आपने गलत किया; पूर्व CM ने मोदी की जमीन पर बैठे तस्वीर शेयर की थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *