क्रिकेटर वैभव समेत 20 बच्चों को बाल पुरस्कार:श्रवण ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जवानों की सेवा की, ब्योमा ने एक को बचाने में जान गंवाई

वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया। इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया है। 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पुरस्कार लेने के लिए दिल्ली में हैं, इसलिए वे आज विजय हजारे टूर्नामेंट में मणिपुर के खिलाफ मैच नहीं खेल रहे हैं। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले बच्चों में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बॉर्डर पर जवानों को चाय-नाश्ता देने वाले फिरोजपुर के श्रवण सिंह भी शामिल हैं। 2 बच्चों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया। इनमें तमिलनाडु की ब्योमा और बिहार के कमलेश कुमार का नाम शामिल है। इनके पुरस्कार माता-पिता ने लिए। वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के चार बेटों की शहादत के सम्मान में आयोजित किया जाता है। गुरु गोविंद सिंह के तीन पत्नियों से चार बेटे थे, जिनका नाम अजीत, जुझार, जोरावर और फतेह था। इन्हें साहिबजादे भी कहा जाता है। 26 दिसंबर 1705 को चारों बेटों की मुगल सेना ने हत्या कर दी थी। उनकी शहादत का सम्मान करने के लिए PM मोदी ने 2022 में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी। मोदी से मिलेंगे पुरस्कार विजेता… 12:30 बजे भारत मंडपम में एक और इवेंट में बाल पुरस्कार विजेता और देशभर से आए स्कूली बच्चे शामिल होंगे। जहां पीएम मोदी उन्हें संबोधित करेंगे। वीर बाल पुरस्कार से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

MP के 25 शहरों में तापमान 10° से कम:राजस्थान के 3 शहरों में पारा 2° से नीचे; यूपी में घना कोहरा, 50+ ट्रेनें लेट

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसे में 8 की मौत:नशे में कार-सवारों ने ट्रक में घुसाई गाड़ी..खड़े ट्रक में घुसे बाइक-सवार;महिला को ट्रेलर ने रौंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *