करेंट अफेयर्स 23 दिसंबर:भारत और न्यूजीलैंड ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया; DRDO अब नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर करेगा रिसर्च

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने SHANTI बिल को मंजूरी दी। DRDO ने नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के साथ डील की। भारत और न्यूजीलैंड के मुक्त व्यापार समझौते को मंजूरी मिली। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने VB-G-RAM-G बिल को मंजूरी दी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी बिल, 2025 (VB-G-RAM-G) को मंजूरी दी। 2. DRDO ने नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के साथ डील की 22 दिसंबर को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO और नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी (RRU) ने डिफेंस और इंटरनल सिक्योरिटी के लिए डील की। 3. SHANTI बिल को मंजूरी मिली 20 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में पारित परमाणु ऊर्जा के सतत उपयोग और उन्नति (शांति) विधेयक को मंजूरी दे दी है।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. भारत और न्यूजीलैंड ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया 22 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को मंजूरी दी। 5. मिकेला बेंथॉस ने व्हीलचेयर से स्पेस की यात्रा की जर्मनी की दिव्यांग इंजीनियर मिकेला बेंथॉस ने इतिहास रचते हुए व्हीलचेयर से स्पेस की यात्रा की। 6. जनहित याचिकाएं दायर करने वाले मनोहर लाल शर्मा का निधन कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला मामले समेत कई जनहित याचिका दायर करने वाले वकील मनोहर लाल शर्मा का निधन हो गया। 7. हॉलीवुड एक्टर जेम्स रैन्सोन का निधन
हॉलीवुड एक्टर जेम्स रैन्सोन का 46 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को वो अपने घर में मृत पाए गए। उन्होंने सुसाइड किया है। स्पोर्ट्स (SPORTS)
8. पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप जीता 21 दिसंबर को पाकिस्तान ने दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता। टीम ने फाइनल में भारत को 191 रन से हराया। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) ————————– ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ें….. ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के शिल्पकार राम सुतार का निधन:बढ़ई परिवार में जन्मे, पिता से छेनी-हथौड़ी चलाना सीखा; 1,150 से ज्यादा मूर्तियां बनाईं ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ जैसी विशालकाय मूर्तियों के रचयिता राम वानजी सुतार का गुरुवार, 18 दिसंबर को निधन हो गया। वो 100 साल के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पूरी खबर पढ़ें….

More From Author

अंतरिक्ष में जाने वाली पहली व्हीलचेयर यूजर बनीं मिशाइला बेन्थौस:स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के कारण चल नहीं सकती, यूरोपियन स्पेस एजेंसी में कार्यरत, जानें प्रोफाइल

कोरबा में भाजपा नेता की हत्या:कार सवार तीन हमलावरों ने चाकू-टांगी से मारा; पुरानी रंजिश की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *