CSIR UGC-NET के पेपर लीक का आरोप, 2 गिरफ्तार:गुजरात पुलिस में 13,591 वैकेंसी; BARC में ग्रेड A की भर्तियां

आज टॉप स्टोरी में हरियाणा में CSIR UGC NET के पेपर लीक के आरोप समेत अन्य खबरें। टॉप जॉब्स में बात गुजरात पुलिस में 13 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती समेत 3 नौकरियों की। करेंट अफेयर्स में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुई FTA डील समेत 4 खबरें। टॉप स्टोरी 1. हरियाणा में CSIR-UGC NET पेपर लीक का आरोप देश के कई राज्यों में 18 दिसंबर को CSIR-UGC NET का पेपर हुआ था। आरोप है कि परीक्षा से एक दिन पहले यानी 17 दिसंबर को ही इसका पेपर आउट हो गया था। स्टूडेंट्स से इसके लिए 3 से 4 लाख रुपए मांगे गए। जिन स्टूडेंट्स ने पैसा दिया उन्हें गोहाना क्षेत्र में बनी दो मंजिला कबड्डी एकेडमी में लाया गया, जहां अगले दिन परीक्षा में आने वाले सवालों की जानकारी दी गई। साथ ही पेपर सॉल्व करने की प्रैक्टिस भी करवाई गई। इस मामले की भनक हरियाणा की CM फ्लाइंग टीम को लग गई। जिस टैम्पो ट्रैवलर में स्टूडेंट्स को गोहाना एकेडमी तक लाया गया, उसका पीछा करते हुए फ्लाइंग टीम भी मौके पर पहुंच गई। वहां 37 अभ्यर्थी मौजूद मिले। इस मामले में रोहतक के रहने वाले 2 लोगों को अरेस्ट किया गया है। सोमवार को गोहाना के ACP राहुल देव ने कहा कि पेपर लीक नहीं हुआ, बल्कि ये पूरा मामला बच्चों को फंसाकर उनसे लाखों रुपए ऐंठने (चीटिंग) का था। ACP ने आगे बताया कि स्टूडेंट्स को पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देकर गोहाना की एक कबड्‌डी एकेडमी में लाया गया था। जांच के लिए ACP जीत सिंह बेनीवाल की अध्यक्षता में एक SIT बनाई गई है। 2. NCERT सिलेबस में AI शामिल करने के लिए बनाई टीम मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन ने बताया कि NCERT के 11वीं और 12वीं के सिलेबस में AI को शामिल करने के लिए टीम बनाई जा रही है। सरकार ने कहा कि 2026-27 से तीसरी क्लास से ही सिलेबस में AI को शामिल किया जाएगा। इसमें AI के बेस्किस शामिल रहेंगे। वहीं 9वीं और 10वीं के लिए एड्वांस्ड कंप्यूटेशनल थिंकिंग और AI पढ़ना जरूरी होगा। करेंट अफेयर्स 1. DRDO ने RRU के साथ डील की 2. भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA समझौता हुआ 3. VB G RAM G बिल कानून बना 4. हॉलीवुड एक्टर जेम्स रैन्सोन का निधन टॉप जॉब्स 1. गुजरात पुलिस में 13,591 पदों पर भर्ती गुजरात पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से गुजरात पुलिस पीएसआई एंड कॉन्स्टेबल एग्जाम 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब है। उम्मीदवार 23 दिसंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स में 226 वैकेंसी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट grse.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की जॉब लोकेशन रांची, कोलकाता है। ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में ग्रेड ए ऑफिसर की भर्ती भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) ने साइंटिफिक ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए हैं। उम्मीदवार BARC की ऑफिशियल वेबसाइट barc.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए करेक्शन विंडो 7 से 14 फरवरी 2026 तक खुली रहेगी। एडमिट कार्ड 25 फरवरी को जारी किए जाएंगे। वहीं ऑनलाइन एग्जाम का आयोजन 14 और 15 मार्च को किया जाएगा। उम्मीदवार 26 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक GATE 2026 स्कोर कार्ड अपलोड कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन लिंक

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:CAF जवान ने किया मर्डर, ड्रग्स लेती लड़की, चैतन्य बघेल के खिलाफ चार्जशीट, पानी-टंकी पर चढ़ा दामाद, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

ममता बोलीं- EC सरकार को बिना बताए ऑब्जर्वर बना रहा:पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट से SIR में 58 लाख नाम हटाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *