केरल में छत्तीसगढ़ के मजदूर को बांग्लादेशी समझकर पीटा, मौत:काम की तलाश में गए थे, हाथ-मुक्कों से मारा; पैतृक-गांव तक शव पहुंचाने की मांग

छत्तीसगढ़ के एक प्रवासी मजदूर को केरल में बांग्लादेशी समझकर इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। सक्ती जिले के करही गांव के रहने वाले रामनारायण बघेल (31) लगभग एक हफ्ते पहले मजदूरी के लिए केरल के पल्लकड़ जिले गए थे और काम की तलाश कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, केरल पुलिस ने मृतक की पहचान आधार कार्ड से कर सक्ती पुलिस को सूचना दी कि 17 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। जिसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है पल्लकड़ के रहने वाले स्थानीय लोगों ने उन्हें बांग्लादेशी समझ हाथ मुक्के से खूब पीटा। इसकी वीडियो भी सामने आया है। मामला केरल के पल्लकड़ जिले के वालैयार थाना क्षेत्र का है। पिटाई के कारण हुई मौत जानकारी के अनुसार, कुछ स्थानीय लोगों ने 17 दिसंबर की दोपहर 3 से 4 बजे के बीच रामनारायण को घेर लिया। उन पर “बांग्लादेशी” होने का आरोप लगाकर मारपीट की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिटाई के कारण रामनारायण की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। छाती से निकल रहा था खून केरल पुलिस के मुताबिक, मजदूर के शरीर पर चोट के बहुत ज्यादा निशान थे। असहनीय दर्द से उसकी मौत हुई है। मारपीट में मजदूर के छाती से खून भी बह रहा था। शरीर में कई घाव बन गए थे। वालैयार थाने में अपराध क्रमांक 975/2025, धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। शव पैतृक गांव तक पहुंचाने की मांग मृतक के परिजनों ने केरल सरकार या पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक मुआवजे की घोषणा न होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सरकार से तत्काल मुआवजा देने, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और रामनारायण के शव को उसके पैतृक गांव तक पहुंचाने की मांग की है। मृतक के कुछ परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं, ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को वापस लाने की व्यवस्था की जा सके। यह घटना प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा से जुड़े सवालों को फिर से सामने लाती है। 5 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा केरल पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा पुलिस करेगी। ………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… 131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट…4 मजदूरों की मौत: RKM पावर प्लांट में हादसा; 6 गंभीर, मृतक और घायल यूपी, झारखंड के रहने वाले छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर मेंटेनेंस के दौरान मजदूरों को ले जा रही एक लिफ्ट करीब 40 मीटर (131 फीट) की ऊंचाई से अचानक गिर गई। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

दिल्ली एयरपोर्ट पर पैसेंजर से मारपीट, पायलट सस्पेंड:यात्री का दावा- मामला खत्म करने का दबाव बनाया, खून से सना चेहरा देख बेटी सदमे में

टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज:सिलेक्शन मीटिंग जारी, गिल और सैमसन की जगह लगभग तय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *