एपस्टीन सेक्स स्कैंडल- डेडलाइन खत्म होने में कुछ घंटे बाकी:काउंटडाउन शुरू, अमेरिकी अधिकारी बोले- कुछ देर में हजारों दस्तावेज जारी करेंगे

अमेरिका के एपस्टीन सेक्स स्कैंडल के खुलासे का काउंटडाउन शुरू हो गया है। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) कुछ ही देर में कई हजार दस्तावेज जारी करेगा। हालांकि डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने यह भी कहा कि इस सप्ताह सभी दस्तावेज जारी नहीं किए जाएंगे। इसमें कुछ हफ्ते का वक्त और लगेगा। जेफ्री एपस्टीन एक फाइनेंसर और दोषी यौन अपराधी था, जिसकी जेल में मौत हो गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 18 नवंबर को कानून पर दस्तखत कर एपस्टीन से जुड़े सभी दस्तावेजों को 30 दिन के भीतर जारी करने का आदेश दिया था। 19 दिसंबर तक 30 दिन की समय सीमा पूरी हो जाती है। ऐसे में कई सांसदों ने जस्टिस डिपार्टमेंट के रवैये की आलोचना की है। उनका कहना है कि एपस्टीन से जुड़े सभी फाइलों को 19 दिसंबर को ही जारी किया जाना चाहिए। ऐसा न कर डिपार्टमेंट अपनी जिम्मेदारी से चूक रहा है। न्यूयॉर्क से डेमोक्रेट सीनेटर चक शूमर ने व्हाइट हाउस पर कानून तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प और अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी की आलोचना करते हुए कहा कि वे “सच्चाई छुपाने में जुटी है।” एपस्टीन से जुड़ा क्या-क्या पब्लिक होगा 5 वजहों से कुछ जानकारी छिपा सकती है सरकार फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक कानून में साफ कहा गया है कि किसी भी दस्तावेज को सिर्फ इसलिए नहीं रोका जा सकता क्योंकि उससे किसी को शर्मिंदगी होगी, किसी की छवि खराब होगी या मामला राजनीतिक रूप से संवेदनशील है। यह नियम सभी पर लागू होता है। चाहे वह कोई सरकारी अधिकारी हो, कोई बड़ा नेता हो या कोई विदेशी हस्ती, लेकिन कानून यह भी कहता है कि कुछ खास हालात में दस्तावेजों के कुछ हिस्से छिपाए जा सकते हैं। इसमें 5 चीजें शामिल हैं- 1. दस्तावेजों में पीड़ितों की निजी पहचान संबंधी जानकारी 2. बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री 3. शारीरिक हिंसा को दिखाने वाली सामग्री 4. ऐसी जानकारी जिससे चल रही जांच पर असर पड़े 5. ऐसी जानकारी जो राष्ट्रीय सुरक्षा या विदेश नीति के कारण सीक्रेट रखना जरूरी हो कानूनी छूट का फायदा उठा सकती है ट्रम्प सरकार जानकारी छिपाते समय सरकार को यह साफ-साफ बताना होगा कि कौन-सा हिस्सा क्यों छिपाया गया है। हालांकि ट्रम्प के विरोधियों का मानना है कि प्रशासन इस अपवाद का इस्तेमाल करके कुछ फाइलों को रोक सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने एपस्टीन के संबंधों को लेकर एक नई जांच शुरू की है, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, डेमोक्रेट पार्टी के बड़े दानदाता रीड हॉफमैन, अर्थशास्त्री लैरी समर्स और जेपी मॉर्गन चेज जैसे नाम शामिल हैं। चूंकि यह जांच एपस्टीन जुड़े लोगों से रिश्ते पर है, इसलिए सरकार इस जांच का बहाना बनाकर उसके प्रभावशाली दोस्तों से जुड़ी जानकारी छिपा सकती है। CNN के मुताबिक FBI को एपस्टीन के मैनहटन वाले घर से हजारों नग्न या अर्धनग्न युवतियों की तस्वीरें मिली थीं। ये तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की जाएंगी।

More From Author

राहुल जर्मनी में बोले-RSS के लिए सच्चाई नहीं, शक्ति जरूरी:उनके प्रमुख यह खुले तौर पर कह रहे, यही उनमें और कांग्रेस में अंतर

आबकारी टीम पर हमला, अधिकारी को बनाया बंधक:कोरबा में मुखबिर और चालक की पिटाई, ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *