टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पश्चिम बंगाल में घुसपैठियो पर मजाक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बनर्जी गडकरी से पूछ रहे हैं कि एक मिला क्या। इसके बाद दोनों सांसद ठहाका लगाने लगते हैं। पास खड़े और भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखर जाती है। कल्याण बनर्जी ने मजाकिया अंदाज में गडकरी से कहा कि पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक करोड़ घुसपैठियों का जिक्र किया था। एक मिला क्या? दोनों के बीच हुई बातचीत… इसके बाद कल्याण गडकरी का हाथ पकड़कर पास लाते हैं और कान में कुछ कहते हैं। फिर दोनों जोर से हंसने लगते हैं। गडकरी फिर मुस्कुराते हुए आगे निकल जाते हैं। कुछ कदम आगे बढ़ने पर गडकरी, कल्याण बनर्जी को अपनी कार दिखाकर कहते हैं हाइड्रोजन से चलती है। इस पर कल्याण बनर्जी फिर मजाकिया लहजे में गडकरी से कहते हैं- आप इतना गाड़ियों का क्या करेंगे? एक-दो हमारे पास भी भेज दीजिए न। जो आप नौकर वौकर को दे देते हैं। एक-दो हम लोगों को दे दीजिए।
