शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार:सेंसेक्स 84650 और निफ्टी 25850 पर कारोबार कर रहा, ऑटो और IT शेयर्स में बढ़त

शेयर बाजार में आज यानी 17 दिसंबर को फ्लैट कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स 84,650 पर और निफ्टी 25,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, IT और एनर्जी शेयर्स में बढ़त है। वहीं फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स दबाव में कारोबार कर रहे हैं। ग्लोबल मार्केट में बढ़त KSH इंटरनेशनल का IPO आज से ओपन
KSH इंटरनेशनल लिमिटेड का IPO कल यानी 16 दिसंबर से ओपन हो गया है। इसमें 18 दिसंबर तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 710 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। IPO में 420 करोड़ रुपए के फ्रैश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रमोटर्स 290 करोड़ रुपए के शेयर (ऑफर-फॉर-सेल) बेचेंगे। 16 दिसंबर को FII ने ₹2,060 करोड़ के शेयर्स बेचे कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 17 दिसंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 534 अंक गिरकर 84,680 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 167 अंक की गिरावट रही, ये 25,860 के स्तर पर आ गया था।

More From Author

मस्क की संपत्ति एक दिन में ₹15 लाख करोड़ बढ़ी:SBI के सभी तरह के लोन सस्ते हुए, प्रत्यर्पण के खिलाफ नीरव मोदी की नई अपील

शराब घोटाला…सौम्या को 100 करोड़ मिलने की जानकारी:तांत्रिक KK, पप्पू-दीपेन के बयान पर अरेस्टिंग, ED को टुटेजा-ढेबर-चैतन्य के चैट्स से मिले सबूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *