तिल्दा में रेलवे अंडरब्रिज निर्माण, अतिक्रमण हटाने का विरोध:वार्ड 18 के प्रभावित नागरिकों ने खूबचंद बघेल चौक पर दिया धरना

तिल्दा नेवरा में रेलवे फाटक के पास प्रस्तावित ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के निर्माण को लेकर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए पहले 15 दिसंबर तक का समय दिया गया था, लेकिन अब इसे लगभग दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस बीच, वार्ड 18 के प्रभावित नागरिकों ने आज डॉ. खूबचंद बघेल चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रभावित नागरिकों का कहना है कि रेलवे ने सड़क किनारे बने उनके घरों को हटाने का नोटिस दिया है, जबकि वे इन घरों में 30-40 सालों से रह रहे हैं। उनका दावा है कि वे नियमित रूप से नगर पालिका का संपत्ति कर और अन्य टैक्स चुकाते हैं, और उनके घरों में बिजली के मीटर भी लगे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि जब से ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का प्रस्ताव आया है, तभी से वे इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याएं बताई हैं, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर घरों को तोड़ने की तैयारी की जा रही है। उनकी मुख्य मांग है कि उन्हें बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के विस्थापित न किया जाए।

More From Author

बीजापुर में 84 लाख के इनामी 34 नक्सलियों का सरेंडर:इनमें 7 महिलाएं शामिल, DVCM-PLGA रैंक के कैडर; 5 पर 8-8 लाख का इनाम था

संसद में शीतकालीन सत्र का आज 13वां दिन:’VB-जी राम जी’ बिल पर हंगामे के आसार, प्रियंका बोलीं- सरकार को नाम बदलने की सनक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *