लोकसभा में ‘VB-G RAM G’ बिल पेश:प्रियंका ने पूछा- मनरेगा से गांधी का नाम क्यों हटाया, थरूर बोले- राम का नाम बदनाम न करो

लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) बिल, 2025’ पेश किया। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि हम इस बिल का विरोध करते हैं। हर योजना का नाम बदलने की सनक समझ नहीं आती है। बिना चर्चा के बिना सलाह लिए विधेयक को पास न करें। इसे वापस लें। नया विधेयक पेश करें। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी मेरे परिवार के नहीं, मेरे परिवार जैसे ही हैं। पूरे देश की यही भावना है। कम से कम स्थायी समिति के पास इस बिल को भेंजे। कोई विधेयक किसी की निजी महत्वकांक्षा, सनक और पूर्वाग्रहों के आधार पेश नहीं होना चाहिए। और ना ही पास होना चाहिए। इस दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि राम का नाम बदनाम ना करो। सोमवार को 2 अहम बिल पास किए गए सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा ने दो अहम बिल पास किए। इनमें पहला हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया (HECI) बिल है, जिसका मकसद देश में उच्च शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। इस बिल के जरिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की जगह नया आयोग बनाया जाएगा, जो कॉलेज और विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता और नियमों की निगरानी करेगा। इसके अलावा एटॉमिक एनर्जी बिल भी लोकसभा से पास हुआ, जिससे परमाणु ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े नियमों को सरल बनाया जाएगा और इस सेक्टर में रिसर्च व विकास को बढ़ावा मिलेगा। सरकार का कहना है कि दोनों बिल शिक्षा और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम हैं। संसद से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….

More From Author

दावा- ऑस्ट्रेलिया में बॉन्डी बीच का हमलावर पाकिस्तानी नहीं, भारतीय:इंडियन पासपोर्ट पर फिलीपींस गया, एक महीने पहले हमले की प्लानिंग की

मैक्सिको में इमर्जेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश:7 की मौत, फुटबॉल ग्राउंड पर लैंडिंग की कोशिश में एक फैक्ट्री की छत से टकराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *