सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट:84,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक फिसला; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 16 दिसंबर को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 84,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है। ये 25,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 26 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं आज मेनबोर्ड सेगमेंट IPO KSH इंटरनेशनल बिडिंग के लिए ओपन हुआ है। ग्लोबल मार्केट में गिरावट KSH इंटरनेशनल का IPO आज से ओपन
KSH इंटरनेशनल लिमिटेड का IPO आज से ओपन हो गया है। इसमें 18 दिसंबर तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 710 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। IPO में 420 करोड़ रुपए के फ्रैश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रमोटर्स 290 करोड़ रुपए के शेयर (ऑफर-फॉर-सेल) बेचेंगे। 15 दिसंबर को FII ने ₹1,468 करोड़ के शेयर्स बेचे कल बाजार में फ्लैट कारोबार शेयर बाजार में 15 दिसंबर को फ्लैट कारोबार रहा। सेंसेक्स 54 अंक गिरकर 85,213 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 20 अंक की गिरावट रही। ये 26,027 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में बढ़त रही।

More From Author

MP में भीषण कोहरा, 50m दूर देखना मुश्किल:यूपी में 4 दिनों में 110 ‌गाड़ियां टकराईं; राजस्थान के 20 शहरों में तापमान 10° से कम

गोवा अग्निकांड- लूथरा ब्रदर्स थाइलैंड से भारत के लिए रवाना:दिल्ली एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस कस्टडी में लेगी; 25 लोगों की मौत के बाद भागे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *