शेयर बाजार में आज यानी 15 दिसंबर को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 400 अंक की गिरावट के साथ 84,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है। ये 25,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में गिरावट KSH इंटरनेशनल का IPO 16 दिसंबर से ओपन होगा
KSH इंटरनेशनल लिमिटेड का IPO 16 दिसंबर से ओपन होगा। इसमें 18 दिसंबर तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 710 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। IPO में 420 करोड़ रुपए के फ्रैश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रमोटर्स 290 करोड़ रुपए के शेयर (ऑफर-फॉर-सेल) बेचेंगे। बीते हफ्ते बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले शुक्रवार यानी 12 दिसंबर को शेयर बाजार में बढ़त थी। सेंसेक्स 449 अंक चढ़कर 85,267 के स्तर पर बंद हुआथा। निफ्टी भी 148 अंक चढ़ा, ये 26,046 के स्तर पर बंद हुआ था।
