दिल्ली- कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली:राहुल-खड़गे शामिल होंगे; मोदी के खिलाफ नारेबाजी, भाजपा बोली- घुसपैठियों की सेवा में लगे रहो

कांग्रेस ने राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली आयोजित की। देशभर से कार्यक्रताओं ने इस रैली में भाग लिया। इसके जरिए पार्टी देश में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर अपने अभियान को और तेज करेगी। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भाषण देंगे। साथ ही महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ और मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगाए। महिलाओं ने ग्रुप में और न्यूज एजेंसी IANS के साथ बातचीत में भी मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगाए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में बैनर लेकर आए हैं। इसमें लिखा है- देश की जनता की अदालत का सबसे बड़ा गुनहगार कैदी नं. 420 ज्ञानेश कुमार। चुनाव आयोग बना है मोदी आयोग। इधर भाजपा ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा कि तुम घुसपैठियों की सेवा में लगे रहो, हम देश की जनता की सेवा करते रहेंगे। भाजपा ने पोस्टर से राहुल पर तंज कसा बीजेपी ने X हैंडल पर किए गए एक पोस्ट में कहा, ‘तुम घुसपैठियों की सेवा में लगे रहो, हम देश की जनता की सेवा करते रहेंगे।’ बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी हारने पर ईवीएम और वोट चोरी पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जीत मिलने पर वही प्रक्रिया मान लेते हैं। बिना सबूत चुनाव नतीजों पर सवाल उठाना गलत है और इससे लोकतंत्र और जनता का भरोसा कमजोर होता है। वेणुगोपाल बोले- ‘वोट चोरी’ के खिलाफ करीब 55 लाख हस्ताक्षर जुटाए गए कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बताया कि ‘वोट चोरी’ के खिलाफ करीब 55 लाख हस्ताक्षर जुटाए गए हैं। उन्होंने कहा- राहुल गांधी ने सबूतों के साथ इस मुद्दे को उठाया है। रैली के बाद राष्ट्रपति से मुलाकात कर हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपने का अनुरोध किया जाएगा। कांग्रेस की रैली से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

More From Author

ऑस्ट्रेलिया में समुद्र किनारे त्योहार मना रहे यहूदियों पर फायरिंग:10 की मौत; बीच पर लाशें बिखरी दिखीं; पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने:बिहार सरकार में मंत्री हैं; नए अध्यक्ष के चुनाव तक कार्यभार संभालेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *