भारत और पाकिस्तान के बीच आज अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप में ग्रुप स्टेज का मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। भारत ने 9 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। आयुष म्हात्रे और आरोन जॉर्ज क्रीज पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 6 बॉल पर 5 रन बनाकर आउट हुए। दोनों टीमों के बीच जूनियर लेवल पर पिछले तीनों मैच पाकिस्तान ने ही जीते। यहां तक कि एमर्जिंग एशिया कप में अंडर-23 टीमों के बीच पिछला मैच भी पाकिस्तान के नाम ही रहा। टीम इंडिया के पास दुबई में इस रिकॉर्ड को सुधारने का मौका है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडु (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन सिंह और हेनिल पटेल। पाकिस्तान: उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलोच, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसान, निकाब शफीक, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सैय्याम और अली रजा।
