शशि थरूर जहां से सांसद, वहां NDA निकाय चुनाव जीता:तिरुवनंतपुरम के 101 वार्डों में से 50 पर जीत, 45 साल से लेफ्ट का कब्जा था

केरल के निकाय चुनाव में NDA को बड़ी कामयाबी मिली है। गठबंधन ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों में से 50 वार्डों पर जीत दर्ज की है। पिछले 45 साल से यहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) का कब्जा है। LDF 29 और कांग्रेस गठबंधन (UDF) को 19 वार्डों में विजय मिली है। 2020 में तिरुवनंतपुरम के स्थानीय निकाय चुनावों में LDF ने 52 वार्ड जीते थे। भाजपा-नेतृत्व वाले NDA को 33 वार्ड मिले थे और UDF ने 10 वार्डों में जीत हासिल की थी। तिरुवनंतपुरम कांग्रेस सांसद शशि थरूर का गढ़ माना जाता है। केरल के 1,199 स्थानीय निकायों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। यहां दो फेज 9 और 11 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। चुने गए पंचायत सदस्यों और नगर पालिका पार्षदों, कॉर्पोरेशन पार्षदों का शपथ ग्रहण 21 दिसंबर को होगा। पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शानदार जीत पर मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक धन्यवाद। आज का दिन केरल में कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों के कार्य और संघर्षों को याद करने का है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं और हमें उन पर गर्व है।’ राहुल ने कहा- आगामी विधानसभा चुनाव में भी हमारी जीत तय ———————- ये खबर भी पढ़ें… केरल पंचायत चुनाव: भाजपा ने सोनिया गांधी नाम की महिला को उम्मीदवार बनाया, पिता ने कांग्रेस नेता से प्रभावित होकर नाम रखा था केरल के मुन्‍नार का पंचायत चुनाव के नल्लत्‍थानी वार्ड से बीजेपी की उम्मीदवार का नाम सोनिया गांधी का नाम सुर्खियों में रहा। यह नाम भले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष जैसा हो, लेकिन दोनों का आपस में कोई संबंध नहीं है। 34 साल की सोनिया गांधी मुन्‍नार की ही रहने वाली हैं। उनके पिता ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के नाम पर बेटी का नाम रखा था। फिर बेटी की शादी भाजपा नेता से की। अब भाजपा ने सोनिया को वार्ड मेंबर का चुनाव लड़ रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

ज्यादा गेंहू उपज से तुर्किये में 100फीट चौड़े गढ्ढे बने:खेतों में अब तक 684 सिंकहोल की पहचान हुई; ग्राउंड वाटर लेवल घटने से जमीन धंस रही

पाकिस्तान ने भारत को पिछले 3 अंडर-19 क्रिकेट मैच हराए:एशिया कप में मुकाबला कल; पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 14 छक्के लगाए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *