केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 9:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत किया। शाह एयरपोर्ट से सीधे नवा रायपुर स्थित मेफेयर रिसॉर्ट के लिए रवाना हुए, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार, 13 दिसंबर को शाह दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद वे दोपहर 1:50 बजे माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां वे बस्तर ओलंपिक समारोह में शामिल होंगे। बस्तर ओलंपिक समारोह में शामिल होंगे अमित शाह जगदलपुर पहुंचने के बाद अमित शाह बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। वहां वे खिलाड़ियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद शाम 4:55 बजे वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए वापस रवाना हो जाएंगे। अमित शाह का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसे प्रदेश भाजपा के मिशन 2028 और और जनसंपर्क रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। एक महीने में तीसरा दौरा केंद्रीय गृहमंत्री शाह का एक महीने में ये तीसरा दौरा है। इससे पहले वो राज्योत्सव, डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए थे। हर दौरे में केंद्रीय गृहमंत्री नक्सल एनकाउंटर की समीक्षा कर रहे हैं और अफसरों से फीड बैक ले रहे हैं।
