CG-आंध्रप्रदेश-बॉर्डर पर घाट से नीचे गिरी बस..9 पैसेंजर की डेथ:कई घायल, बस अनियंत्रित होने से हादसा; घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश राज्य की सीमा पर स्थित मारेडमिल्ली घाट में एक यात्री बस पलट गई है। हादसा इतना भीषण था कि इसमें 9 यात्रियों की ऑन स्पॉट डेथ हो गई है, जबकि कुछ यात्री घायल हैं। हादसे में कई घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। मामला मारेडमिल्ली थाना क्षेत्र का है। हादसे के समय बस में 40 यात्री सवार थे।
चिंटूरू और भद्राचलम के बीच घाट पर हादसा घटनास्थल के वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें दिखा कि बस घाटी से गिरकर नीचे घनी झाड़ियों में फंस गई। कई यात्री बस से नीचे सड़क पर गिर गए। सड़क पर मृतकों के शव और लोगों का सामान बिखरा पड़ा था। बताया जा रहा है कि, 12 दिसंबर की सुबह बस अरकू से रायलासीमा चिंतुर जा रही थी। इसमें करीब 40 यात्री सवार थे। इसी बीच घाट में बस अनियंत्रित हुई और नीचे गिर गई। हादसे के बाद उस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने मदद की और घायलों को बाहर निकाला। 9 लोगों की डेड बॉडी भी बाहर निकाली गई। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। ASR जिला कलेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि यह हादसा चिंटूरू और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर हुई। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। ……………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… कार-ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, 5 दोस्तों की मौत: मेला देखकर लौट रहे थे, गाड़ी में फंसे शव, जशपुर पुलिस और ग्रामीणों ने मुश्किल से निकाला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसे में 5 दोस्तों की मौत हो गई। हादसा 6 दिसंबर शनिवार की रात NH-43 पतराटोली के पास हुआ। मनोरा थाना क्षेत्र के मेले से लौट रही i-20 कार और सामने से आ रहे ट्रेलर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सेंसेक्स 350 अंक चढ़कर 85,150 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 100 अंक की बढ़त; मेटल, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में तेजी

ऑस्ट्रेलिया में स्काई-डाइविंग के दौरान पैराशूटिस्ट हवा में लटका, VIDEO:कूदते समय विंग में फंसा; 15,000 फीट की ऊंचाई पर था एयरक्राफ्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *