चांदी ₹1,500 बढ़कर ₹1.87 लाख किलो के ऑलटाइम हाई पर:इस साल कीमत ₹1.01 लाख बढ़ी; सोना ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ

चांदी आज यानी 11 दिसंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी 1,500 रुपए बढ़कर 1,86,988 रुपए किलोग्राम हो गई है। इससे पहले कल ये 1,85,488 रुपए पर थी। इस साल इसकी कीमत 1,00,971 रुपए (117%) बढ़ चुकी है। ​​​वहीं सोना 747 रुपए बढ़कर 1,28,535 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये 1,27,788 रुपए पर था। सोने ने 17 अक्टूबर को 1,30,874 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं?
IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए अलग-अलग शहरों के रेट्स अलग-अलग होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इन कीमतों का इस्तेमाल करते हैं। इस साल सोना ₹52,373 और चांदी ₹1,00,971 महंगी हुई चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण 2 लाख के पार जा सकती है चांदी
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 35 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी 2 लाख रुपए किलो के पार जा सकती है।

More From Author

तंत्र-मंत्र के दौरान स्क्रैप कारोबारी समेत 3 की संदिग्ध मौत:तांत्रिक बोला-5 लाख को 2.5 करोड़ बना दूंगा,कोरबा में नींबू देकर कमरे में किया बंद

वेनेजुएला पर अमेरिका का मिलिट्री एक्शन:बीच समंदर में जहाज पर हथियारबंद कमांडो उतरे, पलभर में कब्जा किया, वेनेजुएला बोला- ये समुद्री डकैती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *