सेंसेक्स में 100 अंक की गिरावट:84,300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 20 अंक नीचे; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स पर दबाव

शेयर बाजार में आज यानी 11 दिसंबर को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट के साथ 84,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 20 अंक की गिरावट है, ये 25,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, एनर्जी और ऑटो शेयर्स में गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार कल से ओपन होगा ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट का IPO
ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का IPO कल यानी 12 दिसंबर को ओपन होगा। रिटेल निवेशक इसमें 16 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 10,600 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल होगा। जिसमें प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन अपनी हिस्सेदारी का 9.9% हिस्सा बेच रही है। पूरी खबर पढ़ें विदेशी निवेशकों ने दिसंबर में ₹16,470 करोड़ के शेयर्स बेचे कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 10 दिसंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 275 अंक गिरकर 84,391 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 82 अंक की गिरावट रही, ये 25,758 के स्तर पर बंद हुआ था।

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:रूस के मार्केट में आग लगी, कई धमाके हुए; 1 व्यक्ति की मौत

तंत्र-मंत्र के दौरान स्क्रैप कारोबारी समेत 3 की संदिग्ध मौत:तांत्रिक बोला-5 लाख को 2.5 करोड़ बना दूंगा,कोरबा में नींबू देकर कमरे में किया बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *