शेयर बाजार 2 दिन में 1250 अंक टूटा:सेंसेक्स आज 650 अंक गिरकर 84,450 के स्तर पर आया, निफ्टी भी 200 अंक गिरा

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 9 दिसंबर को सेंसेक्स 650 अंक गिरकर 84,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की गिरावट है, ये 25,750 के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर में गिरावट और सिर्फ 2 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। एशियन पेंट्स का शेयर सबसे ज्यादा 3.5% गिरा है। ऑटो, IT और मीडिया सेक्टर में 2% तक की गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर बाजार 2 दिन में 1,250 अंक से ज्यादा टूटा है। कल सेंसेक्स 610 अंक गिरा था। शेयर मार्केट में गिरावट के मुख्य कारण ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट विदेशी निवेशकों ने 6 दिन में ₹10,203 करोड़ के शेयर्स बेचे कल सेंसेक्स 610 अंक गिरकर 85,103 पर बंद हुआ था

More From Author

स्टारलिंक ने भारत में प्राइसिंग को वेबसाइट ग्लिच बताया:कहा- मंथली ₹8,600 और हार्डवेयर किट ₹34,000 डमी डेटा था, असली कीमतें जल्द जारी होंगी

इंडिगो पर 9 हजार करोड़ जुर्माने की मांग:छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने एयरलाइंस को भेजा लीगल नोटिस; 4 दिनों में रायपुर से 64 फ्लाइट कैंसिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *