नक्सली लीडर रामधेर ने 11 साथियों के साथ डाले हथियार:मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में सक्रिय थे, AK-47, इंसास, SLR जैसे हथियार पुलिस को सौंपे

उत्तर बस्तर डिवीजन में सक्रिय सीपीआई (माओवादी) लीडर और सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) रामधेर मज्जी ने सोमवार को खैरागढ़ के कुम्ही गांव, बकरकट्टा थाने में 11 साथियों के साथ सरेंडर किया। नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाले। रामधेर मज्जी ने एक AK-47 राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया। उनके साथ डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) रैंक के चंदू उसेंडी, ललिता, जानकी और प्रेम ने भी सरेंडर किया, जिनमें से दो के पास AK-47 और इंसास राइफल थीं। इसके अलावा एरिया कमेटी मेंबर (ACM) स्तर के रामसिंह दादा और सुकेश पोट्टम ने भी हथियार डाले। इसी क्रम में पार्टी मेंबर (PM) लेवल के लक्ष्मी, शीला, योगिता, कविता और सागर ने भी आत्मसमर्पण किया। इनके पास से AK-47, इंसास, SLR, .303 और .30 कार्बाइन समेत कई हथियार बरामद किए गए। सभी नक्सली एमएमसी (महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़) स्पेशल जोनल कमेटी में सक्रिय थे, जिसकी तीन राज्यों के छह जिलों तक गहरी पैठ थी। सभी 12 नक्सलियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। देखिए सरेंडर से जुड़ी तस्वीरें… MP में 2.36 करोड़ के इनामी 10 नक्सलियों का सरेंडर एक दिन पहले रविवार को मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में 10 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने अपने हथियार सौंपकर आत्मसमर्पण किया। इसमें 62 लाख रुपए के इनामी हार्डकोर नक्सली सुरेंद्र उर्फ कबीर भी शामिल हैं। सभी 10 नक्सलियों पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कुल 2 करोड़ 36 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इनमें चार महिला और छह पुरुष नक्सली हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने पुलिस को दो AK-47, दो इंसास रायफल, एक एसएलआर, दो एसएसआर, सात बीजीएल सेल और चार वॉकी-टॉकी सौंपे। नक्सलियों ने वनकर्मियों से किया संपर्क वनकर्मी गुलाब उईके और स्थानीय ग्रामीणों ने सरेंडर प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई। वनकर्मी ने बताया कि नक्सलियों ने खुद संपर्क किया और वाहन के माध्यम से बालाघाट लाए गए। ग्रामीणों का सहयोग न मिलने से नक्सलियों ने आत्मसमर्पण को प्राथमिकता दी। ……………………………….. नक्सलियों से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में 9 महिला समेत 18 नक्सली ढेर: 1.30 करोड़ का इनाम था, सभी के शव बरामद; 3 जवान शहीद, बीजापुर में दी श्रद्धांजलि छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 6 और नक्सलियों को मार गिराया है। बुधवार को यहीं 12 नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ था। गुरुवार को सभी 18 नक्सलियों के शवों को जिला मुख्यालय बीजापुर लाया गया। इनमें डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) वेल्ला मोडियम भी शामिल है। मारे गए नक्सलियों से LMG, इंसास और SLR जैसे आधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

नेटफ्लिक्स का वॉर्नर ब्रदर्स को खरीदना बाजार के लिए खतरा:ट्रम्प ने चिंता जताई, बोले- मैं इस डील में शामिल रहूंगा; फेडरल अथॉरिटी डील की जांच कर रही

चांदी की कीमत ऑल टाइम हाई पर:₹900 महंगी होकर ₹1.79 लाख प्रति किलो बिक रही; सोने का दाम ₹1,28,691 हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *