नेटफ्लिक्स का वॉर्नर ब्रदर्स को खरीदना बाजार के लिए खतरा:ट्रम्प ने चिंता जताई, बोले- मैं इस डील में शामिल रहूंगा; फेडरल अथॉरिटी डील की जांच कर रही

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने नेटफ्लिक्स और वॉर्नर ब्रदर्स के बीच हो रही मल्टी-बिलियन डॉलर डील पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि नेटफ्लिक्स का मार्केट शेयर पहले से ही बहुत बड़ा है, जो इस डील से और बढ़ सकता है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि नेटफ्लिक्स का वॉर्नर ब्रदर्स को खरीदना बाजार के लिए खतरा भी हो सकता है। ट्रम्प ने साफ कहा कि वे इस डील से जुड़े फैसले में खुद शामिल रहेंगे। हॉलीवुड में एंटीट्रस्ट की चिंताओं के बीच फेडरल अथॉरिटी डील की जांच भी कर रही है। ट्रम्प की चिंता- OTT दिग्गजों का बढ़ता दबदबा ट्रम्प ने कहा कि नेटफ्लिक्स का मार्केट शेयर पहले से ही बहुत ज्यादा है और यह एक समस्या हो सकती है। उनका मानना है कि यह डील मीडिया लैंडस्केप को हिला देगी। OTT प्लेटफॉर्म्स का दबदबा बढ़ने से कॉम्पिटिशन कम हो सकता है, जो कंज्यूमर्स के लिए अच्छा नहीं है। हॉलीवुड में भी इस डील को लेकर विरोध हो रहा है। वहां कंसोलिडेशन की आशंका से एंटीट्रस्ट चिंताएं बढ़ गई हैं। फेडरल अथॉरिटी देख रही है कि क्या यह डील आगे बढ़नी चाहिए या नहीं। ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब डील का रिव्यू चल रहा है। ट्रम्प का बयान इस डील में सीधा दखल ट्रम्प ने कहा कि मैं इस डील के फैसले में शामिल रहूंगा। व्हाइट हाउस का इस डील से सीधा कनेक्शन हो सकता है। वे चाहते हैं कि मार्केट में बैलेंस बना रहे। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि ट्रम्प ने नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सरेंडोस की तारीफ भी की। ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने मूवीज के इतिहास में सबसे शानदार काम किया है। ट्रम्प का यह रुख दिखाता है कि वे बिजनेस डील्स में पर्सनल टच रखना पसंद करते हैं। पहले भी उन्होंने कई मर्जर-एक्विजिशन में दखल दिया है। आगे क्या होगा, रेगुलेटरी चुनौतियां और संभावनाएं अभी इस डील को मंजूरी मिलना बाकी है। अगर फेडरल अथॉरिटी ने ग्रीन सिग्नल दिया, तो नेटफ्लिक्स का कंटेंट पोर्टफोलियो और मजबूत हो जाएगा। लेकिन एंटीट्रस्ट इश्यूज से डील में देरी या बदलाव हो सकता है। हॉलीवुड के लिए यह एक बड़ा शेकअप होगा। क्योंकि इस डील से कंटेंट क्रिएटर्स और स्टूडियोज पर असर पड़ सकता है। वहीं यह डील कंज्यूमर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, अगर उन्हें ज्यादा कंटेंट एक ही जगह मिल जाए। लेकिन ट्रम्प की चिंता सही साबित हुई, तो डील रद्द भी हो सकती है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि OTT सेक्टर में कंसोलिडेशन जारी रहेगा, लेकिन रेगुलेशन टाइट होगा। यह खबर भी पढ़ें… नेटफ्लिक्स ने वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो को खरीदने का ऐलान किया: ₹6.47 लाख करोड़ में डील हुई, इससे OTT प्लेटफॉर्म की कंटेंट लाइब्रेरी बढ़ेगी OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो को 72 बिलियन डॉलर यानी 6.47 लाख करोड़ रुपए में खरीदने का ऐलान किया है। ये डील एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बड़ा मर्जर है, जो स्ट्रीमिंग और ट्रेडिशनल मीडिया को जोड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

इंडिगो संकट- 7वें दिन भी 200+ फ्लाइट कैंसिल:पिछले 6 दिन में 3900 फ्लाइट कैंसिल हुईं; एयरलाइन का दावा- ऑपरेशन 3 दिन में सुधर जाएगा

नक्सली लीडर रामधेर ने 11 साथियों के साथ डाले हथियार:मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में सक्रिय थे, AK-47, इंसास, SLR जैसे हथियार पुलिस को सौंपे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *