नक्सलियों ने जेसीबी ठेकेदार की गला रेतकर हत्या की:बीजापुर में पहले मुंशी को किया अगवा,रिहाई के लिए पहुंचे तो गला रेत कर मार डाला

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अंदरूनी क्षेत्र में नक्सलियों ने जेसीबी मशीन के ठेकेदार की गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पहले नक्सलियों ने ठेकेदार के जेसीबी मशीन के मुंशी को अगवा कर लिया था। जब ठेकेदार मुंशी की रिहाई के लिए मौके पर पहुंचे, तो नक्सलियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और गला रेत कर मार डाला। यह मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जेसीबी मशीन के ठेकेदार इम्तियाज अली नारायणपुर के धोड़ाई के रहने वाले थे और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी थे। वह बीजापुर में सड़क निर्माण के काम से जुड़े थे। नक्सलियों ने पहले ठेकेदार के मुंशी को किया था अगवा जानकारी के अनुसार, पहले नक्सलियों ने ठेकेदार के जेसीबी मशीन के मुंशी का अपहरण कर लिया था। जब ठेकेदार मुंशी को छुड़ाने पहुंचे, तो नक्सलियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और गला रेत कर मार दिया। मुंशी ने ठेकेदार के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। मेटागुडेम कैंप में भी एक युवक पहुंचा और उसने भी इस घटना की पुष्टि की। फोर्स ठेकेदार की तलाश में जुटी बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर फोर्स लगा कर ठेकेदार के शव की तलाश कर रही है। पूरे इलाके में सर्चिंग जारी है। पुलिस ने कहा कि मामले की पूरी जानकारी और जांच के बाद ही सार्वजनिक की जाएगी। ………………………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें नक्सलियों ने गला घोंटकर BJP कार्यकर्ता को मार डाला:पर्चे में लिखा-मुखबिर था, ढाई साल में 10 भाजपा नेता, 10 शिक्षादूतों को कुल्हाड़ी से काटा छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने BJP कार्यकर्ता की रस्सी से गला घोंट दिया। BJP कार्यकर्ता को उसके ही घर में तड़पा-तड़पाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के सुबह 4-5 बजे हत्या की है। मामला इलमिडी थाना क्षेत्र के मुजाल कांकेर का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

चीन ने जापानी फाइटर जेट्स को निशाने पर लिया:दो बार फायर-रडार लॉक किया; बीजिंग ने आरोपों से इनकार किया

जोमैटो CEO दीपिंदर गोयल ने नया टेम्पल डिवाइस टीज किया:ब्रेन ब्लड फ्लो को रियल टाइम मॉनिटर करने और एजिंग स्लो करने का दावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *