साउथ अफ्रीका के हॉस्टल में गोलीबारी, 11 की मौत:इनमें 3 बच्चे शामिल, पुलिस बोली- 25 को गोली लगी, हमले की वजह साफ नहीं

दक्षिण अफ्रीका में प्रिटोरिया के पास एक हॉस्टल में की गई गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक कुल 25 लोगों को गोली मारी गई। यह हमला शनिवार तड़के उस वक्त हुआ, जब कुछ लोग हॉस्टल के अंदर शराब पी रहे थे। मरने वालों में 3 साल का बच्चा, एक 12 साल का लड़का और 16 साल की लड़की भी शामिल हैं। 3 साल का बच्चा उसी अवैध शराबखाने के मालिक का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता एथलेन्दा मथे ने बताया कि हमले का मकसद फिलहाल साफ नहीं है और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मृतकों में 10 की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा 14 लोग अभी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। अवैध शराबखाने का मालिक भी उन्हीं घायलों में शामिल है जो अस्पताल में भर्ती हैं। हमले वाली जगह पर गैर कानूनी शराबखाना मौजूद यह घटना हॉस्टल में चल रहे गैर-कानूनी शराबखाने में हुई। पुलिस प्रवक्ता एथलेंडा माथे ने बताया कि पुलिस ने 11 हत्या और 14 हत्या के प्रयास के केस दर्ज कर लिए हैं। तीन अज्ञात हमलावर लोकल टाइम के मुताबिक सुबह करीब 4:30 बजे अंदर घुसे और लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। साउथ अफ्रीका में अवैध शराबखाने सरकार के लिए चुनौती पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि देश में चल रहे अवैध शराबखाना प्रशासन के लिए चुनौती बन चुका है। माथे ने कहा- बिना लाइसेंस वाले शराबखाने हमारे लिए बड़ी परेशानी हैं, क्योंकि ज्यादातर घटनाएं यहीं होती हैं। यहां झगड़े होते हैं, गलतफहमियां बढ़ती हैं और लोग एक-दूसरे पर हमला कर देते हैं। अप्रैल से सितंबर के बीच हमने ऐसे 11,975 अवैध शराबखाने बंद किए हैं। दक्षिण अफ्रीका दुनिया में सबसे ज्यादा हत्या दर वाले देशों में से एक है। UN के 2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक, यहां प्रति एक लाख लोगों पर 45 हत्याएं होती हैं। पुलिस के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर के बीच हर दिन औसतन 63 लोगों की हत्या हुई। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

More From Author

शादीशुदा महिला और नाबालिग से जंगल में गैंगरेप:आहत होकर महिला ने लगाई फांसी, बलरामपुर में FIR नहीं लिखने पर ASI सस्पेंड, TI लाइन अटैच

18 हजार रु से ज्यादा किराया नहीं ले सकेंगी एयरलाइंस:500 किमी तक का किराया ₹7,500; इंडिगो संकट के बीच केंद्र ने किराए तए किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *