पुतिन ऑरस सीनेट छोड़ टोयोटा-फॉर्च्यूनर में मोदी के साथ बैठे:रूसी में लिखी गीता का गिफ्ट, 21 तोपों की सलामी, राजघाट में रामधुन सुनी; 22 PHOTOS

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को 23वें भारत-रूस समिट के लिए दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचे। इससे पहले पुतिन 2021 में भारत आए थे। उन्हें रिसीव करने के लिए पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर खुद पालम एयरपोर्ट गए। मोदी ने एयरपोर्ट पर पुतिन को गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता पुतिन की लग्जरी कार ऑरस सीनेट छोड़कर सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर से पीएम आवास पहुंचे, जहां रूसी राष्ट्रपति के सम्मान में प्राइवेट डिनर दिया गया। कारइंफो के मुताबिक यह गाड़ी मुंबई के एक एडिशनल पुलिस कमिश्नर के नाम पर रजिस्टर्ड है। मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में लिखी गीता की प्रति भेंट की। पुतिन ने 5 दिसंबर को राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। यहां उन्होंने ‘राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो’ भजन सुना। इसके बाद वे मोदी के साथ बैठक के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचे। तस्वीरों में देखें पुतिन का भारत दौरा… रेड कार्पेट वेलकम (4 दिसंबर)- क्लासिकल डांस और दीयों से स्वागत- एक साथ पीएम आवास पहुंचे- पुतिन को रूसी भाषा में लिखी गीता भेंट की- 5 दिसंबर की तस्वीरें… राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी- महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि- हैदराबाद हाउस में बैठक- रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत दौरे को लेकर गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं…
सोर्स- गूगल ट्रेंड्स ————————————- पुतिन के दौरे से जुड़ी दूसरी खबरें भी पढ़ें…
रूसी राष्ट्रपति पुतिन 7 मंत्रियों के साथ भारत पहुंचे: PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे, 25 से ज्यादा समझौते हो सकते हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचे। उनके साथ 7 मंत्रियों का बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आया है। मोदी और पुतिन के बीच आज दो अहम बैठकें होने वाली हैं। इनमें से एक बैठक बंद कमरे में होगी। पूरी खबर पढ़ें… पुतिन के भारत दौरे पर वर्ल्ड मीडिया: BBC ने कहा- अमेरिकी दबाव के बीच पुतिन भारत पहुंचे, यूक्रेनी मीडिया ने लिखा- भारतीय डिप्लोमेसी की परीक्षा रूसी राष्ट्रपति पुतिन गुरुवार को 4 साल बाद भारत दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार से पीएम आवास पहुंचे, जहां रूसी राष्ट्रपति के सम्मान में प्राइवेट डिनर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें… रूसी लीडर को देखने आए थे 2 लाख लोग: रूस ने नेहरू को गाय गिफ्ट की, 20 तस्वीरों में भारत-रूस दोस्ती भारत हमारे सबसे भरोसेमंद साझेदारों में से एक है। हम सिर्फ भारत को अपने हथियार बेच नहीं रहे हैं और भारत सिर्फ हमसे हथियार नहीं खरीदता। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

फखर जमान बोले- पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप जीतेगा:समय के साथ मैंने अपना खेल बदला, इंटरनेशनल लीग मेरे लिए खास

रूसी लीडर को देखने आए थे 2 लाख लोग:रूस ने नेहरू को गाय गिफ्ट की, 20 तस्वीरों में भारत-रूस दोस्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *