हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार, 5 दिसंबर को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार है। सेंसेक्स 30 अंक गिरकर 85,230 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 10 अंक की तेजी है, ये 26,040 पर है। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में गिरावट है। निफ्टी के 50 में से 26 शेयर्स नीचे हैं। आज मीडिया, मेटल और फार्मा शेयरों में बिकवाली है। जबकि, ऑटो, IT और रियल्टी शेयरों की मांग ज्यादा है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार मीशो का IPO दो दिन में 8.28 गुना सब्सक्राइब मीशो के IPO का आज आखिरी दिन है। 3 दिसंबर को खुला IPO पहले दो दिन में कुल 8.28 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल कैटेगरी में यह 9.65 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके अलावा, दो और कंपनियों-एकस लिमिटेड और विद्या वायर्स के IPO में भी आज भर निवेश का मौका है। विदेशी निवेशकों ने 4 दिन में ₹9,965 करोड़ का शेयर बेचा 2026 में 29,000 पर पहुंचेगा निफ्टी बैंक ऑफ अमेरिका ने कैलेंडर ईयर 2026 के लिए निफ्टी का टारगेट 29,000 तय किया है, जो मौजूदा लेवल से 11% ग्रोथ है। की बढ़ोतरी दर्शाता है। ब्रोकरेज ने कहा कि वैल्यू बढ़ने की संभावना कम है और इनकम ग्रोथ होने से बाजार में तेजी आएगी। कल बाजार 159 अंक चढ़कर 85,265 पर बंद हुआ हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 4 दिसंबर को सेंसेक्स 159 अंक चढ़कर 85,265 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 48 अंक की तेजी रही, ये 26,034 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 34 शेयर्स ऊपर बंद हुए। ऑटो, IT और रियल्टी शेयरों में ज्यादा तेजी देखने को मिली। मीडिया 1.45% नीचे आ गया।
