पुतिन बोले-अगर यूरोप युद्ध चाहता है तो रूस तैयार है:पूरी ताकत से जबाव देंगे, उनकी ऐसी हार होगी कोई बचेगा नहीं

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने मंगलवार को यूरोपीय देशों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर यूरोप ने रूस के खिलाफ युद्ध शुरू किया, तो रूस पूरी तरह से जवाब देने के लिए तैयार है। पुतिन ने कहा कि रूस यूरोप से युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर यूरोप युद्ध शुरू करता है तो मामला इतना जल्दी खत्म होगा कि बातचीत करने वाला कोई नहीं बचेगा। पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन में रूस पूरी तरह युद्ध नहीं लड़ रहा है, बल्कि सर्जिकल ऑपरेशन जैसी सीमित कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर यूरोप के साथ सीधा युद्ध हुआ तो हालात अलग होंगे और रूस पूरी ताकत से जवाब देगा। सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद सबसे बड़ी जंग लड़ रहा रूस यूक्रेन युद्ध को शुरू हुए चार साल हो चुके हैं। यह सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद बाद यूरोप का सबसे बड़ा संघर्ष है। रूस अभी तक पड़ोसी यूक्रेन पर पूरी तरह कब्जा नहीं कर पाया है। यूक्रेन को यूरोपीय देशों और अमेरिका का मजबूत समर्थन मिल रहा है। यूरोपीय देशों और यूक्रेन का कहना है कि अगर पुतिन यूक्रेन युद्ध जीत जाते हैं तो वे किसी नाटो देश पर हमला कर सकते हैं। हालांकि पुतिन इस दावे को बार-बार बकवास बता चुके हैं। पुतिन ने कहा कि यूरोपीय देशों ने खुद ही रूस से बातचीत के रास्ते बंद कर लिए हैं। इसलिए अब वे युद्ध के पक्ष में खड़े हैं। दावा- 2029 तक नाटो पर हमला कर सकता है रूस जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वेडफुल ने 25 नवंबर को दावा किया रूस अगले चार साल में किसी NATO देश पर हमला कर सकता है। वेडफुल ने बताया कि जर्मन खुफिया एजेंसियों के मुताबिक रूस 2029 तक NATO के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है। उनका कहना है कि रूस की महत्वाकांक्षा सिर्फ यूक्रेन तक सीमित नहीं है। उसने पिछले कुछ सालों में अपनी सैन्य ताकत और हथियार उत्पादन काफी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि रूस ने अपनी अर्थव्यवस्था और समाज को काफी हद तक युद्ध के हिसाब से ढाल दिया है। साथ ही, रूस जरूरत से ज्यादा सैनिकों की भर्ती कर रहा है। लगभग हर महीने एक नई डिविजन तैयार की जा रही है।

More From Author

कोहली 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे:DDCA को फोन करके जानकारी दी; 24 दिसंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

हिड़मा का भरोसेमंद साथी बारसे देवा कर सकता है सरेंडर:संदेश भिजवाने की खबर; इसके सरेंडर से नक्सलियों की सबसे खतरनाक टीम होगी खत्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *