5 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा बस्तर पंडुम का:रायपुर में उप मुख्यमंत्री, केदार कश्यप समेत अन्य नेताओं ने की बैठक

छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को जीवंत बनाने के लिए 5 जनवरी से 5 फरवरी तक ‘बस्तर पंडुम 2026′ आयोजन किया जाएगा। इसके लिए राजधानी रायपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निवास पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल बैठक में शामिल हुए। इस महोत्सव में बस्तर संभाग की अनूठी लोककला, संस्कृति, रीति-रिवाज और पारंपरिक जीवनशैली को मंच देने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर पंडुम का आयोजन न केवल बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का प्रयास है, बल्कि इस क्षेत्र के प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच देने और उनकी कला को प्रोत्साहन प्रदान करने का सुनहरा अवसर भी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में इसका सफल आयोजन हेतु सभी विभागों को मिलकर समन्वय के साथ कार्य करना है। वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर पंडुम अपने आप में अनूठा अवसर है जो बस्तर के युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विविधता और उसकी खूबसूरती एक बड़े मंच पर दिखाने का मौका प्रदान करती है।

More From Author

युवक की शर्ट उतारकर बेल्ट-डंडे से पिटाई का VIDEO:30 मिनट तक बरसाए लात-घूंसे, सड़क से उठाकर ले गए, बुजुर्ग महिला से की थी मारपीट

रांची में रोहित-कोहली के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड:हिटमैन सबसे ज्यादा वनडे सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी, विराट ने 52वां शतक लगाया; टॉप रिकॉर्ड्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *