डालमिया सीमेंट को ₹266 करोड़ का टैक्स नोटिस:साल 2019-20 और 2022-23 से जुड़ा है मामला, कंपनी बोली इससे कोई परेशानी नहीं होगी

डालमिया भारत की सब्सिडियरी कंपनी डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (DCBL) को तमिलनाडु के सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट ने दो बड़े शो-कॉज नोटिस (कारण बताओ नोटिस) भेजे हैं। कुल मिलाकर कंपनी पर 266.3 करोड़ रुपए के टैक्स और पेनल्टी का दावा किया गया है। कितना-कितना नोटिस आया? साल 2019-20 के लिए: साल 2022-23 के लिए: दोनों मिलाकर कुल ₹266.3 करोड़ का मामला है। वजह क्या है?
टैक्स विभाग को इन दो सालों में कंपनी के टैक्सेबल टर्नओवर (यानी बिक्री का वो हिस्सा जिस पर GST लगता है) और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) में कुछ गड़बड़ लगी है। मतलब कंपनी ने जो बिक्री दिखाई और जो इनपुट क्रेडिट क्लेम किया, उसमें अंतर दिख रहा है। इसी को लेकर नोटिस जारी किया गया है। कंपनी बोली इससे कोई फाइनेंशियल इम्पैक्ट नहीं पड़ेगा
डालमिया भारत ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में साफ कहा है कि इन शो-कॉज नोटिस का कंपनी पर कोई फाइनेंशियल इम्पैक्ट नहीं होगा। यानी कंपनी को पूरा भरोसा है कि वो अपना पक्ष मजबूती से रखेगी और ये पैसा देना नहीं पड़ेगा। डालमिया भारत का शेयर इस साल 13% चढ़ा
बीते 1 साल में डालमिया भारत का शेयर 13% चढ़ा है। 2025 साल की शुरुआत इसका शेयर 1,771 रुपए पर था, जो अब 2,010 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं बाते 6 महीने ने कंपनी के शेयर में 3% की गिरावट रही है।

More From Author

अभिषेक शर्मा ने टी-20 में तीसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई:32 गेंद में शतक ठोका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 16 छक्के लगाए़़

12 राज्यों में SIR की डेडलाइन 7 दिन बढ़ाई गई:वोटर वेरिफिकेशन 11 दिसंबर तक चलेगा; फाइनल लिस्ट 14 फरवरी को जारी होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *