सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब और बंगाल के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 12 गेंद में फिफ्टी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने युवराज सिंह के 12 गेंद में फिफ्टी लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। पंजाब की तरफ से खेलते हुए अभिषेक ने 425.00 की स्ट्राइक रेट से हैदराबाद में बंगाल के खिलाफ एलीट ग्रुप सी के मुकाबले में 12 गेंद में 5 चौके और 5 छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। युवराज सिंह ने साल 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ते हुए 12 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी। यह रिकॉर्ड टी-20 का है, जिसमें इंटरनेशनल, घरेलू और लीग मैचेज भी शामिल हैं। 32 बॉल पर शतक लगाया
पंजाब के कप्तान अभिषेक ने सिर्फ 12 बॉल पर फिफ्टी लगाने के बाद फिर 32 बॉल पर शतक ठोक दिया। शतक पूरा करने में उन्होंने 11 छक्के और 7 चौके लिए। वो 52 बॉल पर 148 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी के दम पर पंजाब ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 310 रन बोर्ड पर लगा दिए। दिपेंद्र सिंह के नाम सबसे तेज टी-20 फिफ्टी
मेंस की टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक नेपाल के दिपेंद्र सिंह ऐरी (9 बॉल) ने सितंबर 2023 में हांगझो एशियन गेम्स के दौरान मंगोलिया के खिलाफ बनाया था। भारत के अशुतोष शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 2023-24 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रेलवे की ओर से 11 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। प्रभसिमरन सिंह ने 70 रन बनाए
अभिषेक शर्मा (148) के अलावा पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 70 रन बनाए। रमनदीप सिंह ने 15 बॉल पर 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। सनवरी सिंह ने 8 बॉल पर 2 चौके और 2 छक्के लगाकर 22 रन बनाए । दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पंजाब: अभिषेक शर्मा (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, नेहाल वढेरा, सनवीर सिंह, नमन धीर, रमनदीप सिंह, गुरनूर बराड़, मयंक मारकंडे, हरप्रीत बराड़, अश्वनी कुमार। बंगाल: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), करण लाल, शाकिर हबीब गांधी, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज़ अहमद, रितिक चटर्जी, प्रदीप्त प्रमाणिक, सक्षम चौधरी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप।
