श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद साइक्लोन दितवाह रविवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से टकराएगा। मौसम विभाग ने कुड्डालोर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु के तटीय जिलों में राहत-बचाव के लिए NDRF और SDRF समेत 28 से ज्यादा डिजास्टर रिस्पॉन्स टीमों को तैनात किया गया है। इनके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात के NDRF बेस से 10 टीमें चेन्नई पहुंची हैं। तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण शनिवार को 54 उड़ानें रद्द कर दी गईं। पुडुचेरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने साइक्लोन के कारण छुट्टी घोषित कर सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम में सभी स्कूल और कॉलेज सोमवार तक बंद रहेंगे। श्रीलंका में दितवाह के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड से 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 100 से ज्यादा लापता हैं। चेन्नई की फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण कोलंबो एयरपोर्ट पर लगभग 300 भारतीय यात्री पिछले तीन दिन से फंसे हैं। ये सभी दुबई से श्रीलंका के रास्ते भारत आने वाले थे। सबसे पहले मैप से समझिए साइक्लोन का रास्ता.. तूफान का 3 राज्यों में असर, क्या है तैयारी… तमिलनाडु पुडुचेरी आंध्र प्रदेश साइक्लोन दितवाह की 7 तस्वीरें… साइक्लोन दितवाह से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
