सेंसेक्स में 100 अंकों की तेजी, 85,820 पर पहुंचा:निफ्टी भी 20 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा; ऑटो शेयरों में खरीदारी, बैंक-आईटी गिरे

शेयर मार्केट में आज यानी 28 नवंबर को तेजी है। सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 85,630 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 20 पॉइंट की तेजी है। ये 26,230 के करीब है। आज ऑयल एंड गैस, ऑटो और बैंक के शेयरों में गिरावट है। वहीं रियल्टी शेयरों में तेजी है। एक दिन पहले 27 नवंबर को बाजार 14 महीने बाद ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। निफ्टी ने कारोबार के दौरान 26,310 और सेंसेक्स ने 86,055 का लेवल छुआ। इससे पहले सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया था। अमेरिकी बाजार बंद, एशियाई बाजार में गिरावट विदेशी निवेशकों ने ₹1,255.20 करोड़ के शेयर बेचे कल 110 अंक चढ़कर 85,720 पर बंद हुआ सेंसेक्स सेंसेक्स कल गुरुवार को 110 अंक की तेजी के साथ 85,720 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में 10 अंक की तेजी रही। ये 26,215 पर बंद हुआ। कल के कारोबार में ऑटो, फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स में तेजी रही। वहीं IT और रियल्टी सेक्टर में गिरावट देखी गई थी।

More From Author

व्हाइट हाउस के पास हमले में महिला सैनिक की मौत:कल अफगानिस्तानी हमलावर ने सिर और सीने में गोली मारी थी; दूसरे की हालात गंभीर

हॉन्गकॉन्ग में लगी आग से अब तक 94 की मौत:280 से ज्यादा लोग लापता, 76 घायल; सरकार ने मामले की क्रिमिनल जांच शुरू की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *