भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट तैयार:300 किलो तक के सैटेलाइट अंतरिक्ष में ले जाएगा; मोदी ने उद्घाटन किया, अगले साल लॉन्चिंग

पीएम मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I को दुनिया के सामने रखा। इस रॉकेट की ऊंचाई 26 मीटर यानी करीब 85 फीट है। रॉकेट को प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने बनाया है। इस रॉकेट को 2026 में लॉन्च किया जाएगा। यह अपने साथ 300 किग्रा सैटेलाइट ले जाने में सक्षम है। पीएम ने रॉकेट के अलावा कंपनी के नए इनफिनिटी कैंपस का भी इनॉगरेशन किया। इस कैंपस में कई लॉन्च व्हीकल के डिजाइन, डेवलपमेंट, इंटीग्रेशन और टेस्टिंग का काम किया जाएगा। कैंपस तेलंगाना के हैदराबाद में बना है। कंपनी का हेड ऑफिस भी यहीं है। स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी की स्थापना पवन चंदना और भरत ढाका ने 2018 में की थी। यह दोनों IIT पासआउट हैं और ISRO के पूर्व साइंटिस्ट रह चुके हैं। रॉकेट विक्रम-I की 2 तस्वीरें… स्पेस सेक्टर में भारत की प्राइवेट कंपनियां पीएम की स्पीच, 9 बड़ी बातें… अब स्काईरूट के प्राइवेट रॉकेट विक्रम-I के बारे में जानिए…

More From Author

निफ्टी 14 महीने बाद ऑलटाइम हाई पर:26,306 का लेवल छुआ, सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तानी नेता बोले- एक हिंदू के सामने हमारे 90 हजार फौजियों ने सरेंडर किया, नाक कटवा दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *