निफ्टी 14 महीने बाद ऑलटाइम हाई पर:26,306 का लेवल छुआ, सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त

निफ्टी ने आज यानी 27 नवंबर को 26,306 का ऑल टाइम हाई बनाया है। फिलहाल ये करीब 50 अंक की बढ़त है, ये 26,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले निफ्टी का 26,277 ऑलटाइम हाई ये था। ये उनसे 14 महीने पहले 27 सितंबर 2024 को बनाया था। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 85,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ये अभी अपने ऑल टाइम हाई से थोड़ा दूर है। सेंसेक्स ने भी 27 सितंबर 2024 को 85,978 का ऑलटाइम हाई बनाया था। आज ऑटो, फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त है। शेयर बाजार में तेजी की वजह स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवीश गौर ने कहा कि आज की तेजी की एक वजह वैश्विक बाजारों में मजबूती है। एशियाई इंडेक्स मजबूती के साथ ऊपर कारोबार कर रहे हैं, जबकि वॉल स्ट्रीट ने कल रात पॉजिटिव नोट पर कारोबार खत्म किया। ग्लोबल मार्केट में तेजी बाजार को घरेलू निवेशक संभाल रहे
26 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹4,969 करोड़ के शेयर खरीदे। घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹5,984 करोड़ की खरीदारी की। इस महीने अब तक- FIIs ने ₹12,449 करोड़ के शेयर बेचे हैं। वहीं, DIIs ने ₹68,994 करोड़ के शेयर खरीदे। ऐसे में पता चलता है कि बाजार को घरेलू निवेशकों का ज्यादा सपोर्ट है। कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 26 नवंबर को बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 1023 अंक चढ़कर 85,610 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 321 अंक की तेजी रही थी, ये 26,205 पर बंद हुआ था।

More From Author

MP-हरियाणा के 24 शहरों में 10 डिग्री से नीचे तापमान:राजस्थान में बारिश का अलर्ट; बिहार में कोहरे के कारण 52 ट्रेनें कैंसिल, 14 फ्लाइट्स लेट

भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट तैयार:300 किलो तक के सैटेलाइट अंतरिक्ष में ले जाएगा; मोदी ने उद्घाटन किया, अगले साल लॉन्चिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *