संभागायुक्त डोमनसिंह ने मसोरा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया:किसानों की व्यवस्थाएं परखीं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

संभागायुक्त डोमनसिंह ने मंगलवार को मसोरा स्थित धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कमिश्नर ने खाद्य विभाग के अधिकारी से टोकन वितरण, धान में नमी की जांच, बोरियों के तौल और बारदाने की उपलब्धता सहित खरीदी केंद्र से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने अवैध धान की आवक रोकने के लिए किए जा रहे निगरानी एवं नियंत्रण उपायों के बारे में भी पूछा। डोमनसिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने किसानों को पारदर्शी और सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने मौके पर उपस्थित किसानों से भी चर्चा की और धान खरीदी प्रक्रिया को समयबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कमिश्नर ने BLO द्वारा मतदाता सूची कार्यों की समीक्षा की धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के बाद, कमिश्नर ने ग्राम मसोरा में निर्वाचन आयोग की SIR प्रक्रिया के तहत BLO द्वारा किए जा रहे मतदाता सूची संबंधित कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरी सावधानी और समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर, कोंडागांव एसडीएम अजय उराव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोयाम और खाद्य अधिकारी नवीन चंद श्रीवास्तव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

महाराष्ट्र में कार ने 4-5 वाहनों को कुचला, Video:4 की मौत और 3 घायल; ड्राइवर को हार्टअटैक आने से हादस हुआ, उसकी भी मौत

गोरों पर अत्याचार का हवाला देकर ट्रम्प G20 से गैरहाजिर:पुतिन को गिरफ्तारी का डर, जिनपिंग की तबीयत खराब; जानिए भारत के लिए G20 क्यों खास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *