दिल्ली दंगा, पुलिस बोली- पढ़े लिखे आतंकी ज्यादा खतरनाक:सुप्रीम कोर्ट में कहा-ये सरकारी पैसों से डॉक्टर-इंजीनियर बनते, फिर दंगे करते हैं; ये ट्रेंड बन गया

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जब पढ़े-लिखे आतंकवादी बन जाते हैं तो वे ओवरग्राउंड वर्कर्स से ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। पुलिस ने कहा कि डॉक्टरों और इंजीनियरों के लिए देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होना अब एक ट्रेंड बन गया है। ये लोग सरकारी पैसों का इस्तेमाल करके पढ़ाई करते हैं फिर एंटी नेशनल एक्टिविटी में शामिल हो जाते हैं। दिल्ली पुलिस ने 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में शरजील इमाम के भड़काऊ भाषणों के वीडियो पेश किए। वीडियो में शरजील इमाम नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देते हुए दिख रहा है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि इन भाषणों से माहौल बिगड़ा और लोगों को उकसाने का काम हुआ। शरजील इमाम ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान ऐसे भाषण दिए, जिसने हिंसा भड़काने का काम किया। शरजील इमाम इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को क्या-क्या बताया… जानिए 2020 दिल्ली दंगा केस में कब क्या हुआ… —————
दिल्ली दंगों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पुलिस बोली-दिल्ली दंगे देश में सत्ता परिवर्तन की साजिश थी:हिंसा फैलाने की कोशिश हुई 2020 के दिल्ली दंगे कोई अचानक भड़की हिंसा नहीं थे, बल्कि केंद्र में सत्ता परिवर्तन करने की साजिश के तहत किए गए थे। पुलिस ने यह बात 177 पन्नों के हलफनामे में कही है, जो सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद और शरजील इमाम जैसे आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर दाखिल किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल में फिर भड़का GenZ प्रोटेस्ट, वामपंथी नेताओं के साथ छात्रों की झड़प, कर्फ्यू

क्या ऑस्ट्रेलिया में 15 साल बाद एशेज जीत पाएगा इंग्लैंड:कल पर्थ स्टेडियम में पहला मैच; इंग्लिश टीम यहां पहली बार टेस्ट खेल रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *