बिरसा मुंडा जयंती…राष्ट्रपति ने 2 योजनाओं का किया शुभारंभ:डॉ. राजेंद्र प्रसाद के गोद लिए बसंत पंडो से मिलेंगी, 8 महीने में दूसरी बार आईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबिकापुर में दीप प्रज्ज्वलित कर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम सरगुजा के पीजी कॉलेज मैदान में बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित गौरव दिवस समारोह में शामिल हुई हैं। 8 महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंची हैं। बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर वैद्यों और देवस्थलों से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन किया। इन योजनाओं में पहली योजना परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों के लिए है। इसके अलावा, वे 70 साल पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद के गोद लिए गए बच्चे से भी मिलेंगी। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव, राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके और राज्यमंत्री तोखन साहू भी मौजूद हैं। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम के मौके पर रायपुर पहुंचीं थीं।

More From Author

अमेरिकी रिपोर्ट में दावा-संघर्ष में पाकिस्तान ने भारत को हराया:पहलगाम अटैक को भी आतंकी हमला नहीं माना; कांग्रेस बोली- यह भारतीय डिप्लोमेसी को बड़ा झटका

हिड़मा की लाश से लिपटकर रोई सोनी सोढ़ी:शव पर काली वर्दी डाली, डेड बॉडी देख रोया परिवार; पूवर्ती में थोड़ी देर में अंतिम संस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *