कोंडागांव में खड़े ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, 6 की मौत:मूवी देखकर लौट रहे थे, 3 गंभीर, 2 परिवार के 11 लोग थे सवार

कोंडागांव जिले में 18 नवंबर की रात एक भीषण सड़क हादसे में दो परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब खड़े ट्रक में पीछे से स्कॉर्पियो जा घुसी। मरने वाले सभी बड़े डोंगर ग्राम के निवासी थे। ये लोग रात में मूवी देखने के बाद घर लौट रहे थे। तभी मसोरा टोल प्लाजा के पास यह हादसा हो गया। स्कॉर्पियो में कुल 11 लोग सवार थे, जिसमें 6 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जगदलपुर रेफर किया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में 5 लोगों की पहचान हो चुकी है, जबकि एक अन्य की पहचान अभी की जा रही है। मृतकों में ये शामिल खबर में अपडेट जारी है …………………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर, 13 की मौत: टोल से बचने ड्राइवर ने दूसरा रास्ता पकड़ा; राष्ट्रपति-PM ने जताया दुख, 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान रायपुर में रविवार देर रात मिनी ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। 14 लोग घायल हुए हैं। ट्रक में सवार ये सभी लोग छठी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। ट्रक खरोरा के बाना गांव से आ रहा था। बंगोली में इसे रायपुर से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

Groww को-फाउंडर और CEO ललित केशरे भारत के नए अरबपति:मध्यप्रदेश से स्कूलिंग, IIT बॉम्बे से ग्रेजुएट, Flipkart में काम किया; जानें प्रोफाइल

SCO बैठक- मॉस्को में पुतिन से मिले जयशंकर:भारतीय विदेश मंत्री बोले- अपने लोगों की रक्षा के लिए हर कदम उठाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *