नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) पर 25 दिसंबर 2025 से कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू हो जाएंगी। अकासा एयर पहली फ्लाइट उड़ाएगी, जो दिल्ली से नवी मुंबई आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर को एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, जो मुंबई का दूसरा बड़ा हब बनेगा और जो कनेक्टिविटी बढ़ाएगा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी कैपेसिटी के साथ यह 2026 तक 9 करोड़ पैसेंजर्स हैंडल करेगा। पहली फ्लाइट्स का शेड्यूल: अकासा एयर से शुरुआत अकासा एयर की मेडेन (पहली) फ्लाइट 25 दिसंबर 2025 को दिल्ली से नवी मुंबई लैंड करेगी। उसी दिन गोवा रूट भी शुरू होगा। 26 दिसंबर से दिल्ली और कोच्चि कनेक्ट होंगे, जबकि 31 दिसंबर से अहमदाबाद फ्लाइट्स चालू होंगी। कंपनी ने कहा कि यह NMIA से चार शहरों को डायरेक्ट कनेक्ट करेगी। दूसरी तरफ इंडिगो भी 25 दिसंबर से 10 शहरों से कनेक्टिविटी जोड़ेगी। इसमें दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, नॉर्थ गोवा (मोपा), जयपुर, नागपुर, कोच्चि और मंगलुरु शामिल है। एयर इंडिया एक्सप्रेस भी साल के अंत तक ऑपरेशंस शुरू करेगी। मुंबई के ट्रैफिक को कम करेगा NMIA एयरपोर्ट नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) मुंबई के चहल-पहल वाले ट्रैफिक को कम करने के लिए बनाया गया है। यह एयरपोर्ट 1,160 हेक्टेयर में फैला है और फेज 1 में 2.5 करोड़ पैसेंजर्स की कैपेसिटी रखी गई है। यहां से रोजाना 60 फ्लाइट उड़ सकेंगी। पहले फेज में करीब 19,647 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं, जिसमें एक टर्मिनल और रनवे बनाया गया है। एयरपोर्ट पर 4 टर्मिनल बनाए जाने हैं। सभी फेज पूरे बन जाने के बाद एयरपोर्ट की क्षमता सालाना 9 करोड़ यात्री की हो जाएगी। वहीं, रोजाना 300 फ्लाइट उड़ सकेंगी। इसका नाम किसान नेता डीबी पाटिल के नाम पर रखा गया है। इसका कंस्ट्रक्शन 2017 में शुरू हुआ था, जो CIDCO (सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) की देखरेख में चला। यह प्रोजेक्ट इंडिया की एविएशन ग्रोथ को बूस्ट देगा, खासकर वेस्टर्न इंडिया में। एयरपोर्ट में अडाणी ग्रुप की 74% हिस्सेदारी एयरपोर्ट की 5 तस्वीरें…
