सोना-चांदी के दाम में बीते तीन हफ्ते लगातार गिरावट के बाद चौथे हफ्ते बड़ी तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 07 नवंबर को सोना ₹1,20,100 प्रति 10 ग्राम पर था, जो 14 नवंबर तक 4,694 रुपए बढ़कर 1,24,794 रुपए पर पहुंच गया। 17 अक्टूबर को सोना 1,30,874 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, यह उसकी सबसे महंगी कीमत है। इस हफ्ते चांदी में भी बड़ी बढ़त रही। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन (07 नवंबर) 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,48,275 रुपए थी, जो इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 14 नवंबर तक 11,092 रुपए बढ़कर 1,59,367 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 पर पहुंच गई थी, जो इसकी सबसे ऊंची कीमत है। इस साल सोना ₹48,632 और चांदी ₹73,350 महंगी हुई देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत मैप में देखें… शहरों में सोने के अलग दाम होने की 4 वजह सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
