दिल्ली में बिहार चुनाव में जीत का जश्न मनाएगी भाजपा:PM मोदी शाम 6 बजे BJP हेडक्वार्टर पहुंचेंगे; जून 2024 के बाद 5वां विक्ट्री सेलिब्रेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम 6 बजे दिल्ली में भाजपा मुख्यालय जाएंगे। वे यहां बिहार में NDA की जीत के जश्न में शामिल होंगे। बिहार में NDA की सरकार बनना तय है। भाजपा-JDU वाले गठबंधन को दो-तिहाई से ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं। बिहार में विधानसभा की कुल सीटें 243 हैं। सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है। भाजपा और JDU ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। LJP को 29 सीटें, HAM और RLM को 6-6 सीटें दी गई थीं। भाजपा 90 सीटों पर आगे चल रही है। JDU 80, LJP 29, HAM 5 और RLM 4 सीटों पर आगे है। इसी साल 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी पीएम मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। उसके पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। बिहार चुनाव से जुड़ी खबरें… बिहार विधानसभा चुनाव: भास्कर कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी की नजर से देखिए बिहार चुनाव के नतीजे बिहार में 90 सीटों के साथ पहली बार BJP नंबर-1: अपना CM बना सकती है भाजपा, क्या नीतीश होंगे रिटायर ‘10 हजारिया’ से नीतीश की वापसी, JDU-चिराग की जोड़ी हिट: 10 फैक्टर जिन्होंने NDA की हवा बनाई, महागठबंधन आपसी लड़ाई में डूबा NDA ने महागठबंधन की 110 में से 77 सीटें छीनीं: 3 चुनावों से गढ़ रहीं 42% सीटें भी हारा; कहां पिछड़ा महागठबंधन, 5 अंदरूनी फैक्टर बिहार में NDA को बढ़त, भाजपा-RJD का जश्न शुरू, 3 तस्वीरें… पिछले साल के 3 मौके जब चुनाव में जीत के बाद PM मोदी पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे 23 नवंबर 2024: महाराष्ट्र में महायुति की जीत महाराष्ट्र चुनाव में महायुति (बीजेपी-शिवसेना-NCP) की जीत के बाद पीएम मोदी पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र ने कुर्सी फर्स्ट वालों को नकारते हुए डंके की चोट पर कहा- एक हैं तो सेफ हैं। अपने 49 मिनट के भाषण की शुरुआत पीएम मोदी ने जय भवानी, जय शिवाजी के नारे के साथ की और समापन भारत माता की जय और वंदेमातरम से किया था। पूरी खबर पढ़ें… 8 अक्टूबर 2024: हरियाणा में बीजेपी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधित किया था। उन्होंने 35 मिनट भाषण दिया था। पीएम ने कहा- जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उनका डिब्बा गोल हो गया है। सरकार से बाहर होते ही कांग्रेस जल बिन मछली जैसी हो जाती है। वो समाज में जाति का जहर फैला रही है। पूरी खबर पढ़ें… 4 जून 2024: लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनी लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 4 जून की शाम प्रधानमंत्री मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, लेकिन जबान पर भाजपा कम और NDA का नाम ज्यादा रहा था। 34 मिनट के धन्यवाद भाषण में भाजपा का नाम 8 बार लिया तो NDA (भाजपा के सहयोगी दल) का हवाला 10 बार आया था। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

18 घंटे काम कर रहीं जापान की नई PM:सुबह 3 बजे मीटिंग बुलाई, घोड़े की तरह काम करने कहा; क्या लौटेगा ओवरवर्क से मौत का कल्चर

बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में 16वीं बार 5 विकेट लिया:पंत के डाइविंग कैच से मार्करम आउट, स्पेशल सिक्के से टॉस हुआ; मोमेंट्स-रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *