सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 84,350 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 50 अंक लुढ़का; IT, मेटल और ऑटो शेयरों में आज गिरावट

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 14 नवंबर को सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 84,350 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों का गिरावट है, ये 25,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में 20 शेयरों में गिरावट है। टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल (TMCV) का शेयर 3.3% गिरा है। इसके अलावा, इंफोसिस और टेक महिंद्रा का शेयर भी नीचे कारोबार कर रहा है। BEL और जोमैटो ऊपर हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट है। NSE के फार्मा, बैंकिंग और मीडिया सेक्टर में तेजी है। IT, मेटल और ऑटो शेयरों में आज गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में 2.3% तक की गिरावट 13 नवंबर को DIIs ने 5,127 करोड़ के शेयर्स खरीदे कल बाजर 600 अंक चढ़कर गिरा था बाजार हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 13 नवंबर को बाजार गिरावट और तेजी के बाद फ्लैट बंद हुआ। सेंसेक्स 12 अंक चढ़कर 84,478 पर वहीं निफ्टी 3 अंक की तेजी के साथ 25,879 पर क्लोज हुआ। सेंसेक्स के 30 में 20 शेयरों में गिरावट रही। टाटा कॉमर्शियल व्हीकल (TMCV), जोमैटो और इंफोसिस के शेयर्स 4% तक गिरे हैं। वहीं एशियन पेंट्स, ICICI बैंक और पवारग्रिड के शेयर 3.8% तक चढ़े।

More From Author

7 राज्यों में 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, काउंटिंग शुरू:राजस्थान के अंता में बीजेपी, पंजाब के तरनतारन में अकाली दल आगे

शेरवानी-चश्मा पहनाकर दी 2 मासूमों को अंतिम विदाई:पिता बोले- 1 करोड़ देता हूं, बेटा लौटा दो, मां सदमे में, नवकार बिल्डर पर एक्शन नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *