सैलून में मसाज कराने आए 2 तहसीलदारों की पिटाई:ड्राइवर से विवाद के बाद 6 लड़कों ने पीटा, सिर फूटा, खून से लाल हुई शर्ट

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार रात 6 युवकों ने 2 तहसीलदारों को जमकर पीटा। खून से शर्ट लाल हो गई है। बताया जा रहा है कि तहसीलदारों के ड्राइवर से विवाद के बाद पिटाई की है। दोनों तहसीलदार सैलून गए थे, तभी विवाद हुआ। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानू और दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा से मारपीट की गई है। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने 4 युवकों हिरासत में लिया है, जबकि बाकियों की तलाश जारी है। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, पटवारी त्रिलोक सोनवानी ने दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानू को बताया था कि आदर्श नगर स्थित रमेश जेंट्स ब्यूटी पार्लर (सैलून) में नस और हाथ-पैर दर्द के लिए अच्छी मालिश की जाती है। इसके बाद मंगलवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच दोनों तहसीलदार अपनी अलग-अलग काली स्कॉर्पियो से पार्लर पहुंचे। इसी दौरान कुछ युवक आए और नशे में अमित केरकेटा के ड्राइवर से पार्किंग को लेकर विवाद करने लगे। इस दौरान विवाद बढ़ने लगा तो दोनों तहसीलदार ब्यूटी पार्लर (सैलून) से बाहर आए। तहसीलदारों ने नशेड़ी युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई। समझाइश के दौरान युवकों ने दोनों तहसीलदारों को पीट दिया। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। तहसीलदारों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया कुसमुंडा में मारपीट के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। तहसीलदारों को घायल हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद 4 युवकों को हिरासत में लिया गया है। इनमें कुसमुंडा क्षेत्र के पुनेश, बबन, डिंपल और हितेश सारथी शामिल है। मुख्य आरोपी हितेश सारथी एक आदतन अपराधी है। हितेश के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। कुसमुंडा थाना प्रभारी ने बताया कि तहसीलदारों से मारपीट को लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। …………………………………………. यह खबर भी पढ़ें… रायपुर निगम ऑफिस में तोड़फोड़, महिला पुलिस को पीटा VIDEO: सरकारी गाड़ियां तोड़ी, लाठी-डंडे लेकर दौड़ाया, अतिक्रमण हटाने पर महिला-बच्चों ने किया बवाल रायपुर के जोन-8 में हुई तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट की घटना के विरोध में निगम कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। सुरक्षा की मांग को लेकर उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। बुधवार को अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान निगम जोन-8 में बवाल हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

अमेरिकी अरबपति बोले- मुबंई जैसा बन जाएगा न्यूयॉर्क:ममदानी की जीत पर चिंता जताई, कहा- उनके फैसले से शहर बदतर हो जाएगा

मोतियाबिंद ऑपरेशन…9 मरीजों के आंखों की रोशनी कम:बीजापुर से मेकाहारा में भर्ती, एक साल पहले दंतेवाड़ा में 10 को दिखना हुआ था बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *