जॉब एजुकेशन बुलेटिन-कॉलेज में भैंस लेकर पहुंचे लॉ स्‍टूडेंट्स:डेविड स्जले को बुकर पुरस्कार, पीएम भूटान दौरे पर; इंडिया पोस्‍ट पेमेंट बैंक में वैकेंसी

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात RITES भर्ती के आवेदन की लास्ट डेट और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में भर्ती के आवेदन शुरू होने की। करेंट अफेयर्स में जानकारी लेखक डेविड स्जले को बुकर प्राइज मिलने समेत अन्य खबरों की। टॉप स्टोरी में बात MP की यूनिवर्सिटी में भैंस लाकर स्‍टूडेंट्स के प्रदर्शन करने की। 1. पीएम मोदी दो दिन के भूटान दौरे पर 11 नवंबर को पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर भूटान पहुंचे। 2. डेविड स्जले को बुकर पुरस्कार मिला 10 नवंबर को लेखक डेविड स्जले को बुकर प्राइज से सम्‍मानित किया गया। 3. सम्राट राणा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीता 10 नवंबर को करनाल के सम्राट राणा ने ISSF विश्व चैंपियनशिप एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता। 4. BBC अध्यक्ष समीर शाह ने राष्ट्रपति ट्रम्प मामले में माफी मांगी BBC अध्यक्ष समीर शाह ने डोनाल्ड ट्रम्प के भाषण की क्लिप को एडिट करने के मामले में माफी मांगी। टॉप जॉब्स 1. RITES लिमिटेड में भर्ती की कल आखिरी तारीख राइट्स लिमिटेड ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 600 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार राइट्स की ऑफिशियल वेबसाइट rites.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए रिटन एग्जाम का आयोजन 23 नवंबर को किया जाएगा। 2.इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में आवेदन शुरू इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से असिस्टेंट मैनेजर सहित 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार IPPB की ऑफिशियल वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। और सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. MP के उज्‍जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी में लॉ स्‍टूडेंट्स का अनोखा विरोध प्रदर्शन मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी में लॉ स्‍टूडेंट्स ने भैंस चराकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। ये अनोखा प्रदर्शन स्‍टूडेंट्स ने कॉलेज में टीचर्स की कमी के खिलाफ किया। वकील की यूनिफॉर्म में स्‍टूडेंट्स ने न सिर्फ भैंस चराई, बल्कि कैंपस में ‘काला अक्षर भैंस बराबर’ के नारे भी लगाए। दरअसल, कॉलेज के लॉ डिपार्टमेंट में BA LLB, LLM और साइबर सिक्‍योरिटी जैसे कोर्स के 650 स्‍टूडेंट्स हैं और टीचर्स सिर्फ 2 ही हैं। छात्रों का कहना है कि अगर पढ़ाने के लिए टीचर ही नहीं होंगे, तो वे भविष्‍य में भैंस चराने को ही मजबूर होंगे। 2. SSC ने SI, CPO की डेटशीट जारी की कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने दिल्ली पुलिस (SI), CPO और जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 परीक्षा की डेटशीट जारी की है। डेटशीट के मुताबिक, जूनियर इंजीनियर का एग्जाम 3 से 6 दिसंबर 2025 तक होगा। इसमें कैंडिडेट्स अपना स्लॉट भी बुक कर सकते हैं। SSC CPO की परीक्षा 9 से 12 दिसंबर तक होगी। कैंडिडेट्स एग्जाम का शेड्यूल SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। ऐसी ही और खबरें पढ़ें…

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:दिल्ली ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट, BJP विधायक-प्रदेश मंत्री भिड़े; पिता को मार-डाला, मिशन अस्पताल पर बुलडोजर, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

मुकेश अंबानी की रिलायंस पर CBI जांच संभव:ONGC पाइपलाइन से ₹13,700 करोड़ की गैस चोरी का आरोप; कंपनी बोली थी- गैस खुद आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *