बिहार चुनाव के एग्जिट पोल कुछ देर में:पिछले 2 चुनावों में गलत साबित हुए थे, महिला और साइलेंट वोटर्स समेत 4 वजह

बिहार में दूसरे फेज की वोटिंग जारी है। 122 सीटों पर 3 बजे तक 60% से ज्यादा मतदान हुआ है। वोटिंग खत्म होने के बाद (6.30 बजे) एग्जिट पोल सामने आएंगे। चुनाव के पहले किए गए 3 ओपिनियन पोल में राज्य में NDA की सरकार बनती दिख रही है। पिछले 3 विधानसभा चुनावों (2010, 2015, 2020) के एग्जिट पोल्स के रुझान बताते हैं कि सर्वे एजेंसियां वोटर्स का मूड ठीक से पकड़ नहीं पाईं। 2015 में ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने NDA यानी भाजपा+ को बढ़त दी थी, जबकि नतीजों में महागठबंधन (RJD-JDU-कांग्रेस) ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया। वहीं, 2020 में तस्वीर उलटी रही। इस बार कई एजेंसियों ने महागठबंधन की जीत का अनुमान लगाया, लेकिन परिणामों में NDA ने 125 सीटें जीतकर सरकार बनाई। यानी ज्यादातर पोल्स फिर गलत साबित हुए। इस बार राज्य में 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हुआ। पहले फेज में 121 सीटों पर 65% वोटिंग हुई है। रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा। बिहार चुनाव के एग्जिट पोल की पल-पल की अपडेट पढ़ने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइये…

More From Author

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज:आजादी के बाद भी इंग्लैंड से बनकर आता था 10वीं-12वीं का क्वेश्चन पेपर, मौलाना कलाम ने बनाया CISCE बोर्ड

आज से खुला फिजिक्स वाला का IPO:यूट्यूब चैनल से शुरुआत, अब ₹30 हजार करोड़ की कंपनी; अलख की नेटवर्थ शाहरुख से ज्यादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *