PM बोले- बिहार का बच्चा रंगदार नहीं बन सकता:राहुल पर निशाना, कहा- कुछ लोग इस चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस कर रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- पहले चरण के मतदान में जंगलराज वालों को 65 बोल्ट का झटका लगा है। चारों तरफ चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास, NDA को चुना है। PM ने कहा- राजद के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि वे रंगदार बनना चाहते हैं। उनके चुनाव प्रचार के गाने-नारे सुनकर कांप जाएंगे। बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं बन सकता। हमारा बच्चा इंजीनियर बनेगा, डॉक्टर बनेगा, वकील बनेगा। PM ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- एक समय था जब बिहार दूसरे राज्यों से मछली मंगाता था, लेकिन NDA सरकार में बिहार दूसरे राज्यों को मछली भेजने लगा है। अब बड़े-बड़े लोग भी अब यहां की मछली देखने आ रहे हैं। पानी में डुबकी लगा रहे हैं। कुछ लोग बिहार चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी 2 नवंबर को बेगूसराय में चुनाव प्रचार के दौरान एक तालाब में कूद गए थे। उन्होंने मछुआरों के साथ मछली पकड़ने के लिए जाल भी खींचा। राहुल के साथ VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी भी थे। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

गर्लफ्रेंड की सगाई से टूटा हाईकोर्ट के वकील का दिल:बिलासपुर में दोस्तों संग की शराब-पार्टी, फिर अरपा नदी में छलांग लगाकर किया सुसाइड

संसद का विंटर सेशन 1 से 19 दिसंबर तक:15 बैठकें होंगी; मानसून सत्र के दौरान धनखड़ ने इस्तीफा दिया था, SIR पर हंगामा हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *