जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में दो आतंकी ढेर:घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे; सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों पर फायरिंग की थी

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन चलाया था। सेना को नियंत्रण रेखा (LoC) के पार से घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिली थी। भारतीय सेना की यूनिट चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग में दो आतंकी मारे गए। सेना ने इसे ‘ऑपरेशन पिंपल’ नाम दिया है। ऑपरेशन अभी जारी है। इससे पहले 5 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में मुठभेड़ हुई थी। आतंकियों की फायरिंग से एक जवान घायल हो गया था। अधिकारियों के अनुसार, सेना की मदद से पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया था। कुपवाड़ा में 26 दिन पहले भी दो आतंकी मारे गए थे जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 13 अक्टूबर को सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया था। यह ऑपरेशन भारत-पाकिस्तान बॉर्डर (LOC) के पास कुंबकडी के जंगल में चला था। आतंकियों ने यहां से घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम किया। 8 सितंबर: आरएस पुरा बॉर्डर के पास घुसपैठिया गिरफ्तार जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा का रहने वाला सिराज खान नाम के घुसपैठिए को ऑक्ट्रोई चौकी पर तैनात BSF जवानों ने देखा था। कुछ राउंड फायरिंग के बाद उसे बॉर्डर फेंसिंग के पास गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके पास से कुछ पाकिस्तानी करेंसी भी मिली थी। अगस्त में आतंकियों के खिलाफ 2 ऑपरेशन हुए 22 अप्रैल: पहलगाम आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट्स की मौत 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने 26 टूरिस्ट्स की हत्या की थी। इसके बाद 7 मई को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। दोनों देशों के बीच 10 मई की शाम 5 बजे से सीजफायर पर सहमति बनी थी। 28 जुलाई: पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेर जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के दाचीगाम नेशनल पार्क के पास हरवान इलाके में 28 जुलाई को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा भी शामिल था। सेना ने यह कार्रवाई ऑपरेशन महादेव के तहत की थी। बाकी दो आतंकियों की पहचान जिबरान और हमजा अफगानी के रूप में हुई। जिबरान 2024 के सोनमर्ग सुरंग प्रोजेक्ट पर हुए हमले में शामिल था। आतंकियों के पास से अमेरिकी M4 कार्बाइन, AK-47, 17 राइफल और ग्रेनेड मिले थे। कुछ और संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ। ————————– यह खबर भी पढ़ें… CM उमर बोले- जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिले: भाजपा से कोई समझौता नहीं; मोदी ने कभी नहीं कहा ये भाजपा सरकार में मिलेगा जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कभी नहीं कहा कि राज्य का दर्जा सिर्फ भाजपा के सत्ता में आने पर ही मिलेगा। उमर ने साफ कहा कि वह राज्य बहाली के लिए भाजपा से कोई समझौता नहीं करेंगे।​ पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

डिप्टी कमाडेंट व लेक्चरर भर्ती -आवेदन फार्म में करें करक्शन:बिना योग्यता आवेदन करने वाले फार्म भी विड्रो कर सकेंगे, लास्ट डेट 14 नवम्बर

सोने के दाम में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट:इस हफ्ते ₹670 कम हुआ; चांदी की कीमत ₹850 घटकर ₹1,48,275 किलो पर आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *